24 घण्टे ऑनलाइन

डार्क सर्कल ने छीन लिया चेहरे का आकर्षण, इन तरीकों से करें इन्हें दूर

आजकल लोग लंबे समय तक लैपटॉप-टीवी-मोबाइल में आंखें गडोए रखते हैं और पूरी नींद नहीं ले पाते है जिसकी वजह से आंखों में थकान रहती हैं और डार्क सर्कल (Dark Circles) बनने लगते हैं। हांलाकि डार्क सर्कल के कई अन्य कारण भी होते…

24GhanteOnline
June 12, 2026
3 min read

आजकल लोग लंबे समय तक लैपटॉप-टीवी-मोबाइल में आंखें गडोए रखते हैं और पूरी नींद नहीं ले पाते है जिसकी वजह से आंखों में थकान रहती हैं और डार्क सर्कल (Dark Circles) बनने लगते हैं। हांलाकि डार्क सर्कल के कई अन्य कारण भी होते हैं। डार्क सर्कल इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। आंखों के नीचे डार्क सर्कल न केवल खूबसूरती में दाग लगा देते हैं, बल्कि इंसान को उम्र से पहले बूढ़ा और थका हुआ दिखाने लगते हैं। डार्क सर्कल (Dark Circles) चहरे का आकर्षण छीन लेते हैं। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप डार्क सर्कल से छुटकारा पा सकते हैं और चहरे को खूबसूरती लौटा सकते हैं। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

ठंडा दूध


एक बाउल में थोड़ा ठंडा दूध लें और इसमें दो रुई के गोले भिगो दें। कॉटन बॉल्स को आंखों के ऊपर इस तरह रखें कि ये डार्क सर्कल्स को कवर कर ले। इन्हें 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर कॉटन बॉल्स को हटा दें। ताजे पानी से धो लें और हर दिन तीन बार दोहरा सकते हैं। डार्क सर्कल (Dark Circles) हटाने के लिए दूध का इस्तेमाल करने का ये सबसे आसान तरीका है।

कोल्ड कम्प्रेस फायदेमंद


आँखों के नीचे बढ़े हुए डार्क सर्कल (Dark Circles) को कम करने के लिए कोल्ड कम्प्रेस फायदेमंद हो सकता है। कोल्ड कम्प्रेस आँखों और उसके आसपास के क्षेत्र की रक्त वाहिकाओं को संकुचित करता है। जिससे गहरा रंग हल्का पड़ने लगता है। साथ ही अगर आँखों के इर्द गिर्द किसी भी तरह का सूजन या घाव है तो उससे भी छुटकारा पाया जा सकता है।

गुलाब जल


ठंडा दूध और गुलाब जल को बराबर मात्रा में मिलाएं। मिश्रण में दो कॉटन पैड भिगोएं। इन्हें अपनी आंखों के ऊपर रखें। इससे डार्क सर्कल्स को कवर कर लें। इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें। कॉटन पैड निकालें और ताजे पानी से धो लें। काले घेरे हटाने के लिए इस प्रक्रिया को दूध के साथ हर हफ्ते 3 बार दोहरा सकते हैं।

टमाटर


डार्क सर्कल (Dark Circles) दूर करने के लिए टमाटर सबसे कारगर उपाय है। ये नेचुरल तरीके से आंखों के नीचे के काले घेरे को खत्म करने का काम करताहै। साथ ही इसके इस्तेमाल से त्वचा भी कोमल और फ्रेश बनी रहती है। टमाटर के रस को नींबू की कुछ बूंदों के साथ मिलाकर लगाने से जल्दी फायदा होता है।

बादाम का तेल


बादाम के तेल और शहद को अच्छी तरह मिलाकर सोने के पहले आंखों के आसपास लगाएं और सारी रात लगा रहने दें। सुबह उठकर सामान्य पानी से चेहरा धो लें। या फिर इस तेल को लगाकर 10 मिनट तक हलके हाथों से घेरो पर लगाकर मालिश करें और सुबह उठ कर मुँह धो लें। ऐसा करने से आपको हफ्ते भर के अंदर ही असर दिखने लगेगा

आलू का रस


आलू को कद्दूकस कीजिए और जितना हो सके आलू का जूस निकाल लीजिए। फिर थोड़ी सी रुई लेकर आलू के रस में पूरी तरह भिगोकर आंखों पर रखिए। पर ध्यान रहे कि रुई उस पूरे हिस्से पर होनी चाहिए, जितना हिस्सा काला है। या फिर रात में सोने से पहले चेहरा अच्छे से साफ करें। इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20 से 25 मिनट तक रखें। फिर चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। एक हफ्ते के अंदर आपको इसका असर दिखने लगेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…