डिप्रेशन का शिकार होने से बचें, आज ही लाए अपने जीवन में कुछ खास बदलाव
मनोविज्ञान के क्षेत्र में डिप्रेशन (Depression) का तात्पर्य मानसिक तनाव और दुःख से है. सभी अपनी ज़िन्दगी के किसी ना किसी पड़ाव पर स्वयं को उदास और हताश महसूस करते हैं. लेकिन जरुरी है की हम इन सब चीजों को अपने ऊपर हावी न…
मनोविज्ञान के क्षेत्र में डिप्रेशन (Depression) का तात्पर्य मानसिक तनाव और दुःख से है. सभी अपनी ज़िन्दगी के किसी ना किसी पड़ाव पर स्वयं को उदास और हताश महसूस करते हैं. लेकिन जरुरी है की हम इन सब चीजों को अपने ऊपर हावी न होने दे वर्ना हम डिप्रेशन का शिकार हो सकते हैं. डिप्रेशन से बचने के लिए कई लोग म्यूज़िक, पेंटिग या दूसरे तरह के क्रिएटिव काम करते हैं. मनोचिकित्सक की मानें तो अपने घर में कुछ खास बदलाव करने से भी डिप्रेशन (Depression) से बचा जा सकता है.
1. प्राकृतिक सौंदर्य का करीब से एहसास करने पर मानसिक थकान दूर होता है. डिप्रेशन (Depression) की समस्या छुटकारा पाने के लिए ये बेहद कारगर हो सकता है. घर में खूबसूरत पौधे लगाकर भी खुद को डिप्रेशन से दूर रख सकते हैं.
2. दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग न सिर्फ घर की रौनक में चार चांद लगाएगी, बल्कि डिप्रेशन की समस्या को भी दूर करेगी. आप चाहें तो नदी, बहता झरना या प्रकृति की खूबसूरत तस्वीरों को भी दीवार पर लगा सकते हैं.
3. हेल्थ एक्सपर्ट मानते हैं कि डिप्रेशन के वक्त लाल या संतरी रंग आंख और दिमाग को काफी राहत देते हैं. इसलिए घर की दीवारों को इन दो रंगों से पेंट करना ना भूलें. साथ ही घर का इंटीरियर या बेड शीट भी इसी रंग की हो तो बेहतर होगा.
4. ध्यान रखें कि बंद कमरे में इंसान का दम ज्यादा घुटता है. इसलिए घर के दरवाजों से हमेशा रोशनी आती रहे. कमरों की खिड़कियां बड़ी हों जहां आप रोज सुबह उठकर सूर्य के प्रकाश और हवा की ताजगी को महसूस कर सकें. इस तरह के रूटीन को फॉलो करने पर डिप्रेशन की समस्या से राहत मिल सकती है.
डिप्रेशन (Depression) से बचने के उपाय
-डिप्रेशन (Depression) के रोगी को भरपूर मात्रा में पानी पीना चाहिए तथा ऐसे फलों और सब्जियों का अधिक सेवन करना चाहिए जिनमें पानी की मात्रा अधिक हो.
-चुकन्दर (Beetroot) का सेवन जरूर करें, इसमें उचित मात्रा में पोषक तत्व होते हैं जैसे विटामिन्स, फोलेट,यूराडाइन और मैग्निशियम आदि. यह हमारे मस्तिष्क में न्यूरोट्रांसमिटर्स की तरह काम करते हैं जो कि अवसाद के रोगी में मूड को बदलने का कार्य करते हैं.
-अपने भोजन में एवं सलाद के रूप में टमाटर का सेवन करें. टमाटर में लाइकोपीन नाम का एंटी-ऑक्सिडेंट पाया जाता है जो अवसाद से लड़ने में मदद करता है. एक शोध के अनुसार जो लोग सप्ताह में 4-6 बार टमाटर खाते हैं वे सामान्य की तुलना में कम अवसाद ग्रस्त होते हैं.
-जंक फूड का सेवन पूरी तरह छोड़ दें.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
