सीएम योगी के समर्थन में डिप्टी कमिश्नर प्रशांत सिंह ने दिया इस्तीफा, शंकराचार्य पर साधा निशाना
अयोध्या। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मुद्दा लगातार प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। अब उनकी टिप्पणी से आहत अयोध्या में उपायुक्त कर प्रशांत सिंह (Prashant Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना…

अयोध्या। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का मुद्दा लगातार प्रदेश में बढ़ता जा रहा है। अब उनकी टिप्पणी से आहत अयोध्या में उपायुक्त कर प्रशांत सिंह (Prashant Singh) ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजा है। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि, मैं राज्य कर विभाग में अयोध्या में डिप्टी कमिश्नर के पद पर कार्यरत हूं। बीते कुछ दिनों से शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की ओर से पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ लगातार अपमानजनक टिप्पणी की जा रही है।
उन्होंने (Prashant Singh) आगे कहा कि, मैं एक वेतनभोगी कर्मचारी हूं लेकिन मेरे अंदर भी एक दिल है। सीएम योगी और पीएम मोदी एक लोकतांत्रितक व्यवस्था के तहत चुने गए हैं औन इन पदों पर बैठे हुए हैं। ऐसे में उन पर इस तरह की टिप्पणी करने से मैं आहत हूं। डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि, इसको लेकर मैं अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेज रहा हूं।
उन्होंने (Prashant Singh) कहा कि मैं एक नौकरीपेशा व्यक्ति हूं। मेरा जीवन इस सरकार के कारण चल रहा है वो मेरे बॉस हैं। ऐसे में जरूरी है कि जब सरकार के मुखिया पर कोई इस तरह की टिप्पणी करता है तो मैं विरोध करूं अत: मैं अपना इस्तीफा देता हूं।
प्रशांत सिंह (Prashant Singh) ने मांग कि है कि, देश, समाज और राष्ट्र को चुने हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री चलाते हैं। ऐसे में उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ न हो। अगर उनका अपमान होता है तो कर्मचारी का भी अपमान होता है। हम उनके सेवक हैं क्योंकि हम लोग अपनी गाड़ियों पर उत्तर प्रदेश शासन लिखकर चलते हैं जिसका मतलब होता है कि हम सरकार के ही अंश हैं। ऐसे में हमारे मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को कही गई अपमानजनक बातों से हम भी आहत होते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…
दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम
- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…
UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…
योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…
