24 घण्टे ऑनलाइन

जल, थल और नभ तीनों स्तर पर होगी श्रद्धालुओं की सुरक्षा: डीजीपी

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने वृहद तैयारी की है। जल, थल और नभ तीनों स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इन्हीं सुरक्षा इंतजामों को परखने के लिए शनिवार को…

24GhanteOnline
January 4, 2025
4 min read

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर योगी सरकार ने वृहद तैयारी की है। जल, थल और नभ तीनों स्तर पर सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। इन्हीं सुरक्षा इंतजामों को परखने के लिए शनिवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार (DGP Prashant Kumar) प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ ही उच्च अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की। इस दौरान उन्होंने मीडिया से वार्ता करते हुए स्पष्ट किया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रदेश पुलिस की प्राथमिकता में है और इसके लिए सभी स्तरों पर तैयारी पूरी कर ली गई है।

सबसे बड़े समागम को लेकर वृहद तैयारी


मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने (DGP Prashant Kumar) कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  के निर्देश पर सुरक्षा की पुख्ता तैयारी की गई है। मुख्य स्नान के दिन जल, थल और नभ तीनों स्तर पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि महाकुम्भ हमारे लिए बहुत बड़ा अवसर है, जब इस पूरी पृथ्वी पर इतना बड़ा मानव समागम होने जा रहा है। लगभग 40 से 50 करोड़ लोग इस 45 दिन में यहां पर आएंगे। बहुत बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु भी यहां पर उपस्थित रहेंगे।

उन्होंने (DGP Prashant Kumar) कहा कि महाकुम्भ को लेकर पिछले कुछ माह से युद्ध स्तर पर तैयारी की जा रही हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर, इक्विपमेंट और मैनपॉवर सभी कुछ अनुकूल है। हमारी तैयारी भी अच्छी है और इसको और बेहतर बनाने के प्रयास कर रहे हैं। इस बार आपदा प्रबंधन फायर सेफ्टी तथा ट्रैफिक के लिए विशेष फंड्स जारी किए गए हैं।

अत्याधुनिक इक्विपमेंट्स मंगाए गए


उन्होंने कहा कि यहां पर किसी तरह की कोई कठिनाई न हो इसके लिए सभी तरह के अत्याधुनिक इक्विपमेंट यहां आ चुके हैं। यहां इंटरसेप्टर डेप्लॉय हो चुके हैं। टीथर्ड ड्रोन भी भारी संख्या में तैनात हैं, एंटी ड्रोन सिस्टम भी यहां लगाया गया है। हमारा जो वाटर फ्रंट है उसको इस बार पिछले कुम्भ की तुलना में और अधिक मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में घाट की संख्या और क्षमता इसीलिए बढ़ाई गई है कि जो भी श्रद्धालु जिस रूट से भी आ रहे हैं, वह वही स्नान करें और निर्धारित रूट के माध्यम से वापस जाएं। रेलवे के साथ भी हमारा एक बहुत अच्छा समन्वय है। उन्होंने कहा कि साइबर से जुड़े जो मामलों को लेकर भी हम सजगता से कार्य कर रहे हैं। साइबर इसी सिस्टम को कैसे सिक्योर किया जाए यह भी विभिन्न दक्ष एजेंसियों के माध्यम से सुनिश्चित किया गया है।

40% अधिक फोर्स की गई डिप्लॉय


डीजीपी (DGP Prashant Kumar) ने आतंकी खतरों और थ्रेट्स को लेकर कहा कि एटीएस की हमारी पैरा कमांडो की टीम यहां पहुंच चुकी है। हम विभागीय समन्वय और कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी तरह के खतरों को गंभीर मानकर उनकी मॉनिटरिंग और कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा महाकुम्भ की सात चक्रीय सुरक्षा को सुनिश्चित किया गया है और अंतरराष्ट्रीय और अंतरराज्यीय बॉर्डर से लेकर कुम्भ क्षेत्र तक सुरक्षा घेरा तैयार किया गया है। इसके अलावा पिछले कुम्भ से 40% अधिक फोर्स को यहां पर डेप्लॉय कर दिया गया है।

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा


इससे पूर्व डीजीपी (DGP Prashant Kumar) उत्तर प्रदेश ने सिविल लाइन्स थाने का निरीक्षण किया। यहां से वह वीआईपी घाट पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस टीम का संयुक्त मॉक ड्रिल देखा। इसके बाद वह बोटिंग करते हुए संगम पहुंचे और व्यवस्था देखी। साथ ही उन्होंने यहां आचमन भी किया। इसके बाद उन्होंने एटीएस की भी मॉक ड्रिल देखी। इसके बाद उन्होंने बड़े हनुमान जी का दर्शन किया तथा एसएसपी कुम्भ के कार्यालय का उद्घाटन और निरीक्षण किया।

उन्होंने अक्षयवट थाने का भी निरीक्षण किया और सिपाहियों और दरोगाओं के साथ संवाद किया। इसके बाद उन्हें टीथर्ड ड्रोन और गाड़ियों का डेमो दिखाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने ट्रैफिक व्यवस्था, रेलवे स्टेशन, बस स्टॉप पर सुरक्षा प्रबंध की जानकारी ली। इस अवसर पर उन्हें साइबर क्राइम पर फ़िल्म भी दिखाई गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…