इन चीज़ों से परहेज करें डायबिटीज के मरीज
हाई ब्लड शुगर लेवल को हम डायबिटीज़ यानी मधुमेह के नाम से जानते हैं. अगर इसकी जांच न की जाए, तो इससे त्वचा और आंखों से जुड़ी आम परेशानियों से लेकर ब्रेन स्ट्रोक और नर्वस सिस्टम से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता…
हाई ब्लड शुगर लेवल को हम डायबिटीज़ यानी मधुमेह के नाम से जानते हैं. अगर इसकी जांच न की जाए, तो इससे त्वचा और आंखों से जुड़ी आम परेशानियों से लेकर ब्रेन स्ट्रोक और नर्वस सिस्टम से जुड़ी गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. डायबिटीज के मरीज (Diabetes patients) आजकल युवा भी हो रहे हैं, जिसकी बड़ी वजह गलत खानपान व लाइफस्टाइल है। इस बीमारी के कारण व्यक्ति को अपना शुगर लेवल लगातार चेक करते रहने के साथ ही उसे कंट्रोल में रखना पड़ता है। डायबिटीज के मरीज (Diabetes patients) को कुछ चीज़ों से परहेज करना चाहिए चाहिए जो शरीर के लिए नुकसानदेह होती हैं ।
किशमिश
डायबिटीज के मरीजों को ड्राई फ्रूट्स खाने से भी बचना चाहिए। खासकर किशमिश खाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि यह ताजे फलों का कांसन्ट्रेटिड फॉर्म होता है। जहां एक कप अंगूर में महज 27 ग्राम कार्बोहाइड्रेट होता है तो वहीं एक कप किशमिश में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बढ़कर 115 ग्राम हो जाती है। इस वजह से डायबिटीज मरीजों को किशमिश का सेवन नहीं करना चाहिए।
चीकू
मधुमेह रोगियों को अपने आहार से चीकू को दूर ही रखना चाहिए। यह फल बहुत ही मीठा होता है और इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी बढ़ा हुआ होता है। इसका सेवन करने से शुगर का लेवल बढ़ जाता है।
फैट मिल्क
दूध में पोषक तत्वों की संतुलित मात्रा होती है। इस वजह से सभी व्यक्तियों को अपने आहार में दूध शामिल करने की सलाह दी जाती है। लेकिन डायबिटीज के मरीजों को फैट मिल्क से बचना चाहिए। फैट शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ा सकता है। फुल फैट वाले दूध की जगह आप लो फैट वाले दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आलू
आलू एक ऐसी सब्जी है जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसमें पोटेशियम, फाइबर, विटमिन सी, विटमिन बी, कॉपर, ल्यूटिन और मैंगनीज भरपूर मात्रा में उपल्बध होता है। आलू का सेवन त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। लेकिन इतने गुणों से परिपूर्ण होने के बाद भी डायबिटीज के मरीजों के लिए ये नुकसानदायक होता है। आलू में कार्बोहाइड्रेट की उच्च मात्रा के साथ ग्लाइसेमिक इंडेक्स का लेवल भी ज्यादा होता है जो रक्त में शर्करा की मात्रा बढ़ा देता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
