24 घण्टे ऑनलाइन

डायबिटीज मरीजों के लिए रामबाण है इस चीज का सेवन

कलौंजी (Kalonji) एक तरह से अमृत औषधि रूप है। कलौंजी बीज के साथ साथ कलौंजी तेल भी शरीर को सैकड़ों फायदे पहुंचाने में सक्षम है। आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर कलौंजी कई प्रकार के रोगों का घर बैठे इलाज…

24GhanteOnline
January 25, 2026
2 min read

कलौंजी (Kalonji) एक तरह से अमृत औषधि रूप है। कलौंजी बीज के साथ साथ कलौंजी तेल भी शरीर को सैकड़ों फायदे पहुंचाने में सक्षम है। आयरन, सोडियम, कैल्शियम, पोटैशियम और फाइबर से भरपूर कलौंजी कई प्रकार के रोगों का घर बैठे इलाज है। जानिए कलौंजी तेल के कुछ खास फायदे

# कलौंजी (Kalonji) का तेल पेट दर्द को कम करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए कलौंजी तेल (आधा चम्मच), काला नमक और गर्म पानी (आधा ग्लास) लेने से बहुत हद तक पेट के दर्द का इलाज किया जा सकता है।

# मोटापा कम करने में कलोंजी को अपनाया जा सकता है। इसके लिए कलौंजी का तेल (आधा चम्मच) और शहद (2 चम्मच) के मिश्रण को गुनगुने पानी के साथ लिया जा सकता है। इस मिश्रण को एक दिन में तीन बार लिया जा सकता है।

# सिरदर्द कलौंजी तेल के मसाज से ठीक किया जा सकता है। सिरदर्द को कम करने के लिए माथे पर कलौंजी तेल की मसाज करनी चाहिए। सिरदर्द के इलाज के लिए इस तेल को कान के पास भी रगड़ा जा सकता है।

# शरीर में सूजन, दर्द, गांठ पड़ने पर कलौंजी के तेल में लहसुन पका कर मालिश करना फायदेमंद है। बाद में कलौंजी पीसकर दर्द ग्रसित जगह पर लेप पट्टी करें। कलौंजी तेल मालिश और कलौंजी पट्टी जोड़ों, गठिया, सूजन दूर करने का अचूक आर्युवेदिक इलाज है।

# पेट में कीड़े होने पर कलौंजी पीस कर सब्जी और दूध के साथ मात्र 2-3 बार सेवन करने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। जल्दी फायदे के लिए कलौंजी तेल सब्जी, पकवान में इस्तेमाल करें।

# डायबिटीज मरीज के लिए कलौंजी का तेल प्राकृतिक इंसुलिन का काम करता है, कलोंजी का तेल खाने में इस्तेमाल करने से डायबिटीज होने की सम्भावना कम हो जाती है

# कैंसर में कलोंजी के तेल का सेवन फायदेमंद होता है, इसको सब्जी या जूस में मिलाकर सेवन करना चाहिए।

# शहद और कलौंजी का पेस्ट बनाकर आधे घंटे के लिए अपनी त्वचा पर लगाएँ। धोने के बाद आपको अपनी त्वचा में एक अलग ही चमक दिखाई देगी।

# मुँहासो जैसी समस्या के लिए, कलौंजी और सेब के सिरके को मिलाकर एक पेस्ट बनाएँ। इस पेस्ट को प्रभावित क्षेत्र पर लगाएँ और 10-15 के बाद धो लें। ऐसा नियमित करने से आपके चहरे से मुहासें छू मंतर हो जाहेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…