नेशनल वाटर मिशन के निदेशक ने किया राम लला के दर्शन
अयोध्या। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार में नेशनल वाटर मिशन के निदेशक नेलापटला अशोक बाबू (आईआरएस) ने शनिवार को अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी में…
अयोध्या। जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण विभाग जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार में नेशनल वाटर मिशन के निदेशक नेलापटला अशोक बाबू (आईआरएस) ने शनिवार को अयोध्या में श्री रामजन्म भूमि में विराजमान रामलला और हनुमानगढ़ी में हनुमंत लला का दर्शन कर पूजन अर्चन किया। निदेशक नेलापटला अशोक बाबू ने बताया कि समर्पित भाव से प्रभु श्रीराम लला का दर्शन किया है। वर्षों से हमारी कामना थी कि अयोध्या जाकर श्री राम लला के दर्शन कर पूजन अर्चन करूं। जो कि आज पूरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि श्री राम लला के विराजमान से अयोध्या की पहचान बढ़ी है। यहां की आध्यात्मिकता और भी उजागर हो रही है। अयोध्या के जरिए पूरे भारतवर्ष में एक नया वातावरण बना है। लोग दर्शन के लिए भारी संख्या में अयोध्या पहुंच रहे हैं, रामनगरी लोगों को रामलला से जुड़ाव का अलग संदेश दे रही है। इस अवसर पर उनके साथ में गौरव पाण्डेय, भवानी शंकर पाण्डेय, रोहित गुप्ता, संदीप मद्धेशिया भी उपस्थित रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के दीपोत्सव से जुड़ेगा पूरा विश्व, डिजिटल माध्यम से जलेंगे एक लाख दीप
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अयोध्या का दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और आस्था के वैश्विक उत्सव के रूप में अपनी पहचान को और व्यापक बना रहा है। दीपोत्सव-2026 के दसवें संस्करण में योगी सरकार ने पावन सरयू नदी…
दीपोत्सव का दशक: दक्षता एवं प्रबंधन का बेमिसाल संगम
- हरि शंकर मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार अयोध्या में मनाए जाने वाले दीपोत्सव के दशक का दृश्यचित्र मन में देखें। सरयू के तट पर संध्या का सिंदूरी रंग गहराएगा और घाट-दर-घाट लाखों बातियां एक साथ झिलमिलाएंगी और तब अयोध्या एक जीवंत…
UP Rise 2026: युवाओं को 'जॉब सीकर' से 'जॉब क्रिएटर' बना रही योगी सरकार
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'आत्मनिर्भर यूपी' विजन को धरातल पर उतारने और युवाओं को उद्यमिता के प्रति प्रेरित करने के लिए बुधवार को राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में 'यूपी राइज 2026'…
योगी सरकार के दीपोत्सव में बनेगा नया रिकॉर्ड, रामनगरी में जलेंगे 30 लाख दीप
अयोध्या। रामनगरी अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में इस बार 30 लाख से अधिक दीप सजाने का लक्ष्य रखा गया है। आयोजन को सफल…
