24 घण्टे ऑनलाइन

ग्रीन टी का रोज सेवन हो सकता है खतरनाक, जानें इसके नुकसान

आज के दौर में देखने को मिल रहा है कि लोग पतला होने के लिए हर संभव प्रयास करते है और अपने आहार में उन सभी चीजों को शमिल करने की कोशिश करते हैं जो वजन कम करने में मदद करें। ऐसा ही एक पेय पदार्थ हैं ग्रीन टी (Green Tea)…

24GhanteOnline
July 9, 2025
4 min read

आज के दौर में देखने को मिल रहा है कि लोग पतला होने के लिए हर संभव प्रयास करते है और अपने आहार में उन सभी चीजों को शमिल करने की कोशिश करते हैं जो वजन कम करने में मदद करें। ऐसा ही एक पेय पदार्थ हैं ग्रीन टी (Green Tea)  जिसे हेल्दी ड्रिंक के तौर पर जाना जाता हैं। लेकिन कहते हैं ना कि अति हर चीज की बुरी होती है। फिर वह चाहे ग्रीन टी ही क्यों ना हो। जी हां, ग्रीन-टी का अधिक सेवन भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।

ज्यादा ग्रीन-टी (Green Tea)  पीने से कई प्रकार की बीमारियां आपको घेर सकती हैं। इसमें सिरदर्द, सुस्ती, चिंता और चिड़चिड़ापन शामिल है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ग्रीन टी (Green Tea)  का अधिक सेवन करना नुकसानदायक हैं।

लीवर के लिए नुकसानदायक

एक स्टडी के अनुसार इसका रोजाना या अधिक सेवन लीवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस स्टडी के अनुसार ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेकिन गैलेट होता है जो एक तरह का कैटेचिन है। यह लिवर के लिए हानिकारक माना गया है। इसलिए रोजाना या अधिक ग्रीन टी पीने से लिवर को काम करने में मुश्किल हो सकती है। इससे लिवर से जुडी समस्याएं या लिवर डैमेज भी हो सकता है। हालांकि इस बारे में अभी और अधिक रिसर्च की जा रही है

बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर

ब्लड प्रेशर की समस्या भी ज्यादा ग्रीन टी (Green Tea)  पीने से बढ़ सकती है। माना जाता है कि ग्रीन टी में मौजूद कैफीन हमारी नर्वस सिस्टम को प्रोएक्टिव करने का काम करता है। इसके ज्यादा सेवन से कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

चक्कर आना

कैफीन का बड़ी मात्रा में सेवन करने पर आपको चक्कर आ सकता है। कैफीन ब्रेन और नर्वस सिस्टम में रक्त के प्रवाह को कम करता है। जिसके कारण मोशन सिकनेस होती है। कुछ मामलों में। ग्रीन टी के सेवन से टिनिटस भी बढ़ सकता है। जिसे कानों में बजना कहा जाता है। अगर आप टिनिटस से पीड़ित हैं तो ग्रीन टी पीने से बचें।

सिरदर्द की समस्या

अगर आप दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन करें तो सिर दर्द की परेशानी दूर हो सकती है लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं तो यह माइग्रेन की समस्या बढ़ा सकता है।

सोने में परेशानी

स्लीपिंग पैटर्न को प्रभावित करने में कैफीन का अच्छाखासा हाथ माना जाता है। जो लोग कैफीन से सेंसिटिव होते हैं और जिन्हें कॉफी पीने के बाद नींद आने में दिक्कत होती है उन्हें बहुत ज्यादा ग्रीन टी (Green Tea)  पीने से भी परहेज करना चाहिए। आप सोने से कम से कम 5 घंटे पहले ग्रीन टी पिएं जिससे यह आपकी नींद को खराब ना कर सके।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए नुकसानदायक

प्रेग्नेंट महिलाओं में दो कप से ज्यादा ग्रीन टी खतरनाक साबित हो सकती है।रिपोर्ट्स की मानें तो इससे अबॉर्शन और दूसरी तरह की परेशानी का खतरा बढ़ जाता है। वहीं जो महिलाओं बच्चे को ब्रेस्टफीड करा रही हैं। तो ग्रीन टी में कैफीन की हाई मात्रा ब्रेस्ट मिल्क में जा सकती है और आपके बच्चे को भी अफेक्ट कर सकती है।

शरीर में आयरन की कमी

ग्रीन-टी में कैटेचिन होता है। जो चयापचय को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है। लेकिन इसे ज़रूरत से ज़्यादा पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है। अगर कोई पहले से ही आयरन की कमी से जूझ रहा है। तो उसकी स्थिति और खराब कर सकती है।

हड्डियां को बनाता है कमजोर

ग्रीन टी का अत्यधिक सेवन हड्डियां कमजोर कर सकता है। इसकी वजह से ऑस्टियोपोरोसिस जैसी बीमारी का खतरा बढ़ सकता है। बता दें कि ग्रीन टी में मौजूद यौगिक कैल्शियम के अवशोषण को कम करता है। जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

उल्टी की समस्या

ग्रीन टी का अधिक मात्रा में सेवन करने से नॉजिया और उल्टी हो सकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि ग्रीन टी में टैनिन होते हैं। जो आंतों में प्रोटीन की मात्रा को कम कर देते हैं। इसके कारण मतली और कब्ज जैसी परेशनियां हो सकती हैं। यदि आपको ग्रीन टी की आदत है। तो हर दिन 4 कप से अधिक ग्रीन टी का सेवन करने से बचें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…