हजारों लोग भीड़ में लगकर राशन लेने को थे मजबूर; डीएम लिया संज्ञान
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाईल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी कर दी है। जनमानस को भीड़ में लगकर एक ही दुकान से…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बसंल (DM Savin Bansal) जिला पूर्ति कार्यालय में सरकारी सस्ते गल्ले की नई दुकानों के लिए प्रस्तावित दबी फाईल को निकालते हुए टैण्डर प्रक्रिया जारी कर दी है। जनमानस को भीड़ में लगकर एक ही दुकान से राशन लेने को मजबूर थे, जिलाधिकारी नई सस्ता गल्ला की राशन दुकानों के लिए टेण्डर करने के निर्देश दिए।
विभिन्न नगर निगम/नगर पालिका क्षेत्रान्तर्गत नई सरकारी सस्ता गल्ले की दुकानों के आंवटन हेतु पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित किये गये है। 07 मई से 27 मई तक आवेदन आमंत्रित किए थे जिसे विस्तारित करते हुए अंतिम तिथि 15 जून 2025 कर दी गई है।
जिले के नगर निगम, नगर पालिका परिषद क्षेत्र अन्तर्गत नई राशन की दुकानों के लिए परिसीमन क्षेत्र देहरादून अन्तर्गत दीपनगर/चकशाहनगर/डिफेंस कालोनी, करागी/देहराखास/विद्या विहार, बंजारावाला/मुस्लिम बस्ती, ब्रहमणवाला/संस्कृतिलोक कालोनी, ब्रहा्रमपुरी। क्षेत्र मियांवाला अन्तर्गत नत्थुवाला, बालावाला, डालनवाला अन्तर्गत बारीघाट कैनाल रोेड, दून विहार जाखन, नगर निगम ऋषिकेश अन्तर्गत अम्बेडकर चौक, अद्धैतानन्द मार्ग, मुखर्जी चौक, आईडीपीएल, इन्द्रानगर, आशुतोष नगर, क्लेमेंटाउन अन्तर्गत लक्खीबाग/मुस्लिम कालोनी, भारूवाला/इन्दरपुरी फार्म डिकोटा, भण्डारीबाग, कनाटप्लेस अन्तर्गत चुक्खुवाला, नगर पालिका मसूरी अन्तर्गत बर्लोगंज, रायपुर अन्तर्गत हरबंशवाला, महेश्वरी विहार, जैन प्लाट, नेहरूग्राम, डांडा लखौण्ड, प्रेमनगर अन्तर्गत शान्ति विहार/गोविन्दगढ, विजयपार्क तथा सहसपुर अन्तर्गत चोयला/चन्द्रबनी में स्थल प्रस्तावित हैं।
इसके अतिरिक्त जनपद में कुल 387954 राशन कार्ड है, अंत्योदय अन्न योजना के 37312, प्राथमिक परिवार 219827, उत्तराखण्ड राज्य खाद्य योजना 130815 राशन कार्ड हैं, जिनमें कुल 35393 ही सत्यापित हैं तथा 1445 कार्ड निरस्त किए गए हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को टीमे गठित कर जिले में समस्त श्रेणी के राशन कार्ड का सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
