प्रत्येक शनिवार मेरे स्तर पर होगी समीक्षा: डीएम
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal ) ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा तैयार किए गए प्लान को प्रजेंनशन के…
देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal ) ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में शहरी पुर्नविकास, पार्क योजना के सम्बन्ध में बैठक ली। इस दौरान एमडीडीए, स्मार्ट सिटी लि0 द्वारा तैयार किए गए प्लान को प्रजेंनशन के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। बैठक में मौहब्बेवाला से राजपुर रोड एवं धूलकोट से कुंआवाला कॉरिडोर योजना के सम्बन्ध में समीक्षा की। 04 वर्ष पुराने प्रजेन्टेंशन पर डीएम की एमडीडीए के अधिकारियों को फटकार, लगाते हुए विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्देशित किया कि विभागों में आपसी गैप न रहे इसके लिए एमडीडीए को प्लान में यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को शामिल करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री (CM Dhami) के सुगम सुरक्षित यातायात के संकल्प, शहर सुगम यातायात के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध जिलाधिकारी प्रत्येक शनिवार अपने स्तर पर करेंगे समीक्षा। डीएम ने जिले के मोबिलिटि-रि-डेवलपमेंट प्लान हो व्यवहारिक; भविष्य की जरूरत के दृष्टिगत तैयार करने के निर्देश दिए। वहीं 04 वर्ष पुराने प्रजेन्टेंशन पर डीएम की एमडीडीए के अधिकारियों को फटकार, विभागों से समन्वय कर व्यवहारिक प्लान तैयार करने के निर्देशित किया।
उन्होंने (DM Savin Bansal ) निर्देश दिए कि शहर का हर मेजर जंक्शन, क्रासिंग व ऑन स्ट्रीट, ऑफ स्ट्रीट, मल्टीलेवल आटोमेटेड या सिविल पार्किंग निरंतर बढाना है, इसके लिए प्रभावी प्लान तैयार करें। उन्होंने कहाकि धनराशि मुहैया करानी मेरी जिम्मेदारी विभाग प्राथमिकता से डीपीआर तैयार करें इसके लिए एसई लोनिवि को डीपीआर तैयार करते हुए समिति को अवगत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने प्लान में यूपीसीएल, लोनिवि, एनएच, पुलिस, परिवहन विभाग के अधिकारियों को शामिल करने को निर्देशित किया। विभागों को हर हफ्ते की प्रगति गूगलसीट पर अद्यतन करने को भी निर्देशित किया।
जिलाधिकारी (DM Savin Bansal ) ने सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय कर पर प्लान तैयार किया जाए, साथ ही एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एसई एनएच, एसई लोनिवि, एसपी यातायात, आरटीओ, एसई यूपीसीएल को भी प्लान में शामिल करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए तैयार की प्लान को वर्तमान की स्थिति तथा भविष्य की मांग के दृष्टिगत तैयार करें। उन्होंने निर्देशित किया प्रत्येक जंक्शन का प्वंईटवार विवरण तैयार करें।
जिलाधिकारी (DM Savin Bansal ) ने उप जिलाधिकारी न्याय को निर्देशित किया कि गूगलसीट बनाने हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारी अपने प्लान के सम्बन्ध में जो भी अद्यतन किया जाना है गूगल सीट में रिमार्क अद्यतन करेंगे तथा इसकी प्रत्येेक शनिवार को बैठक आयोजित की जाएगी। स्मार्ट सिटी के अधिकारियों को निर्देशित किया स्मार्ट सिटी के 10 प्राथमिकता वाले जंक्शन को इस प्लान में शामिल किया जाए।
इस योजना के तहत शहर से कस्बों तक सड़क नेटवर्क विस्तार, सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को मजबूत करने, साईकिल और सार्वजनिक साईकिल ट्रैक, जेब्रा क्रासिंग चौक चौराहों का सुधारीकरण ट्रैफिक लाईट आदि सभी सुविधाएं स्थापित करते हुए जनमानस के लिए सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है। जंक्शनों, मुख्य/उप मुख्य सड़कों, प्रवेश/निकास, बाजार क्षेत्रों, घेराव बिंदुओं, दुर्घटना संभावित स्थानों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और अन्य वाणिज्यिक क्षेत्रों में उचित साइन बोर्ड कार्य, सभी मुख्य मार्गों और उप मुख्य मार्गों पर ज़ेबरा क्रॉसिंग, लेन मार्किंग और स्टॉप लाइनों के रूप में सड़क चिह्नांकन, छोटी सड़कों, स्कूल/कॉलेज क्षेत्रों और प्रमुख वाणिज्यिक क्षेत्रों के निकट मध्य ब्लॉकों में टेबल टॉप के रूप में पैदल यात्री क्रॉसिंग की व्यवस्था तथा पैदल यात्रियों की निरंतरता के लिए निरंतर फुटपाथ, सुरक्षित पैदल यात्री क्रॉसिंग के लिए विशेष पैदल यात्री फुटपाथ ट्रैफिक सिग्नल, सुव्यवस्थित पार्किंग, बस स्टॉप और ऑटो/टैक्सी स्टैंड को जंक्शनों से 50-100 मीटर दूर स्थानांतरित करने आदि सुरक्षित यातायात उपाय किए जाने हैं।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के मिश्रा, उप जिलाधिकारी कुमकुम जोशी, एमडीडीए से गौरव चटवाल, संभागीय परिवहन अधिकारी दीपक सैनी, अधीशासी अभिंयता लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, पुलिस विभाग से अरविन्द कुमार सहित एमडीडीए के अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
