24 घण्टे ऑनलाइन

मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को डीएम सविन प्रतिबद्ध

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पतालो पर जनमानस को हो रही असुविधा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम मुख्य…

24GhanteOnline
June 27, 2025
2 min read

देहरादून: जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal) जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयासरत है। जिले में पीपीपी मोड पर चल रहे सरकारी अस्पतालो पर जनमानस को हो रही असुविधा कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए डीएम मुख्य चिकित्सा अधिकारी को अस्पतालों में सुधार के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को धरातल पर चरितार्थ करने को डीएम सविन बंसल (DM Savin Bansal) प्रतिबद्ध है। डीएम ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसीएमओ, एमओसी को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना ही यह गांठ बांध ले इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही, नाफरमानी बर्दाश्त नही की जाएगी।

जनमानस से जुड़ी सुविधाएं सेवाएं डीएम के रडार पर हैं, जनमानस से जुड़े विषयों पर डीएम (DM Savin Bansal) गंभीर है। डीएम द्वारा समय-समय पर अधिकारियों एवं विभागों को जनमानस से जुड़े विषयों पर सवंेदनशील रहते हुए कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने मुख्य विकास अधिकारी तथा प्रभारी अधिकारी कलेक्टेªट को पीपीपी मोड पर चल रहे अस्पतालों पर औचक निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं जांचने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों अनुबन्ध में दिये गए विवरण के अनुसार सुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। केन्द्रों में मानक के अनरूप सुविधाएं/व्यवस्थाएं नही पाए जाने पर अनुबन्ध निरस्तीकरण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

डीएम (DM Savin Bansal) को जनमानस एवं विभिन्न माध्यमों से शिकायत प्राप्त हो रही हैं कि इन अस्पतालों में अनुबन्ध के अनुसार स्टॉफ लैब टैक्निशियन, नर्सेस पर्याप्त न होेना, दवाई वितरण खामिया तथ बाहर से दवाई लिखना, पीएचसी के मानकों के अनुसार पर्याप्त स्थान न होना, पैथोलॉजी लैब में जितनी जांच दर्शाई गई हैं, वह नही होना, बेहद खराब सफाई व्यवस्था आदि शिकायत प्राप्त हो रही हैं। जिले में जाखन, रीठामंडी, कारगी, माजरा, गांधीग्राम, सीमाद्वार, अधाईवाला, चुना भट्टा, बकरालवाला, बीएस कालोनी, दीपनगर, खुड़बुड़ा आदि स्थानों पर पीपीपी मोड पर संचालित किये जा रहे हैं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…