24 घण्टे ऑनलाइन

छोटो-छोटे प्रयासों से लाए जा सकते हैं बड़े-बड़े बदलावः डीएम

देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राशि वाटिका में जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal ) ने आज नंदा-सुनंदा की लाभार्थी बालिकाओं एवं आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों तथा शिशु सदन…

24GhanteOnline
June 5, 2025
3 min read

देहरादून: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर  कलेक्ट्रेट परिसर में स्थित राशि वाटिका में जिलाधिकारी सविन बंसल (DM Savin Bansal ) ने आज नंदा-सुनंदा की लाभार्थी बालिकाओं एवं आधुनिक इंटेंसिव केयर सेंटर के बच्चों तथा शिशु सदन एवं बालिका निकेतन की बालक/बालिकाओं संग वृक्षारोपण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी बच्चों एवं अधिकारियों/कार्मिकों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई, तथा पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने को प्रेरित किया  साथ ही जुट के थेले वितरित किए। इस अवसर पर अर्जुन, आंवला, जामुन, अमरूद, मोलश्री के पेड़ लगाए।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal ) ने कहा कि हम अपने छोटे-छोटे प्रयासों से बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आपकी एक अच्छी आदत, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित धरती का निर्माण कर सकती है। उन्होंने  उपस्थित सभी लोगों से पेड़ लगाने या किसी पौधे की देखभाल करनें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और पुनः उपयोग होने वाली वस्तुएं अपनाने, बिजली और पानी का दुरुपयोग न करने कूड़े को सही जगह पर डालें और कचरा पृथक्करण (सेग्रिगेशन) करने, अपने आसपास हरने वाले दूसरों लोगों को भी पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित करें।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal ) ने बालिकाओं नौनिहालों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ ते साथ ऐसी वस्तुएं जिनसे हमारे पर्यावरण को नुकसान पंहुच रहा है के उपयोग न करने के लिए प्रेरित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि आज के बच्चें कल के देश के भविष्य हैं। इनमें गुणवत्तायुक्त शिक्षा उचित मानव मूल्य तथा पर्यावरण संरक्षण की ललक जगाना आवश्यक है।

उन्होंने (DM Savin Bansal ) बच्चों से कहा कि आप हमारे देश का भविष्य हैं और पर्यावरण की रक्षा में आपकी भूमिका सबसे अहम है। हम अपने घर को साफ़-सुथरा और सुरक्षित रखते हैं, वैसे ही हमें अपने पर्यावरण पेड़, पानी, हवा, भूमि और जानवरों की भी रक्षा करनी चाहिए। आज पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों की कमी जैसी गंभीर समस्याओं का सामना कर रही है। इनसे निपटने के लिए हमें अभी से सतर्क और जिम्मेदार बनना होगा। उन्होंने बच्चों से अपेक्षा करते हुए कहा कि आप पर्यावरण के सच्चे प्रहरी बनेंगे और अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।

जिला निर्वाचन कार्यालय की ओर से 05 जून को अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस से जुलाई माह में हरेला पर्व के अंत तक सभी पोलिंग बूथों पर वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिले के सभी 1882 पोलिंग बूथों पर पर्यावरण संरक्षण के साथ निर्वाचन में भागीदारी का संदेश वृक्षारोपण किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वा सिंह, अपर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 सी रावत, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सीमा नौटियाल, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पीसी त्रिपाठी सहित कलेक्टेªट एवं अन्य विभागों के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…