24 घण्टे ऑनलाइन

डीएम का जन दर्शन हिट; एक ही छत के नीचे न्याय, शिक्षा, रोजगार, नाफरमानी पर सख्त एक्शन

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में आज 150 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण,…

24GhanteOnline
June 23, 2025
4 min read

देहरादून : जिलाधिकारी सविन बसंल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में जनता दर्शन/जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनता दर्शन में आज 150 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें अधिकतर शिकायत भूमि विवाद, अतिक्रमण, अवैध कब्जे आपसी विवाद से सम्बन्धित प्राप्त हुई इसके अतिरिक्त नगर निगम, श्रम विभाग, समाज कल्याण, एमडीडीए, जल संस्थान, सिंचाई, वन आदि विभागों से सम्बन्धित प्राप्त हुई।

जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायतों पर समस्त उप जिलाधिकारी तहसीलदारों को निर्देशित किया इस प्रकार की शिकायतों पर मौका मुआवना की फील्ड स्टॉप से प्राप्त हो रही रिपोर्ट का आंकलन करते हुए अपना मंतव्य लिख आख्या प्रेषित करें तथा स्वयं भी मौका मुआवना कर धरातल की स्थिति से अवगत होते हुए कार्यवाही करें। वहीं अन्य विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया अपने विभाग से प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण करते हुए शिकायतकर्ता को सूचित किया जाए तथा अपने स्तर पर भी शिकायतों के निस्तारण की मॉनिटिरिंग करें। दिव्यांग फरियादी  इजाजउद्दीन ने पुत्री के विवाह के लिए आर्थिक सहायता का अनुरोध किया जिस पर डीएम ने समाज कल्याण अधिकारी अधिकारी को 25 हजार की धनराशि देने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए। रीठामंडी निवासी फरियादी अतियी मन्नो को रोजगार के साथ उनकी बेटी को प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा से शिक्षा पुनर्जीवित की गई। वहीं फरियादी सत्यनारण ने अपनी शिकातय में बताया की उनका एवं यूनियन बैंक के बीच वाद लोक अदालत में निस्तारित हो गया है तथा उनके द्वारा बैंक को धनराशि जमा भी कर दी गई किन्तु बैंक इसे मान नही रहा है जिस पर जिलाधिकारी ने यूनियन बैंक के प्रबन्धक को तलब किया तथा सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण  से भी आवश्यक कार्यवाही के लिए पत्र प्रेषित किया। फरियादी संतोष गुप्ता, महेश उनियाल, बजुर्ग शाकुम्बरी देवली को विधिक सलाह व निःशुल्क वकील उपलब्ध कराने हेतु सचिव विधिक सेवा प्रधिकरण को पत्र लिखा।

शिकायकर्ता ब्रिगेडियर सुशील कुमार नेगी ने अपनी शिकायत में बतायस कि उनके द्वारा हसनपुर विकासनगर में भूमि क्रय की गई तथा भूमि की पैमाईश कर मेड स्थापित की गई। कुछ भूमाफियाओं द्वारा पौल एवं दीवार की तोड़फोड़ की गई,जिसकी सूचना पर थाना सहसपुर में मुकदमा दर्ज है। प्रकरण पर उचित जांच कर कार्यवाही कर न्याय दिलाने का अनुरोध किया गया, जिस पर जिलाधिकारी (DM Savin Bansal) ने एसडीएम विकासनगर को 1 सप्ताह के भीतर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ग्राम भटकोटी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि वे अपनी बेटियों के लिए देहरादून में आर ए कन्स्ट्रकशन से भूमि क्रय कर रहे थे,जिसके लिए उनसे 27 लाख रू0 भी लिए गए किन्तु 6 महीने से अधिक समय से सम्बन्धित डीलर रजिस्ट्री के लिए भटका रहे हैं तथा बहाने बाजी कर रहे हैं, तथा उस खसरा संख्या में भूमि नही है की बात कर रहे हैं, जिस पर डीएम (DM Savin Bansal) ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को वरिष्ठ नागरिक सेल में वाद पंजीकृत कर जांच एवं विधिक एक्शन करने के निर्देश दिए।

बलभद्र खलंगा विकास समिति नालापानी ने अपने पत्र में खलंगा नालापानी स्थित आरक्षित 40 बीघा वन भूमि पर अतिक्रमणकारियों द्वारा 12 जून को लोहे के पोल व बड़े वाहनों के लिए दो बड़े गेट लगा दिया था तथा शाल के पेड़ भी काट दिए गए। उनके द्वारा आरक्षित वन भूमि का अस्तित्व व स्वरूप यथावत रखने का अनुरोध किया, जिस पर डीएम ने प्रभारी अधिकारी ग्रामीण सिलिंग कलैक्टेªट को कार्यवाही करते हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार किद्दूवाला निवासियों ने अपने शिकायती पत्र में भू-माफियाओं द्वारा शॉल के पेड़ों का अवैध कटान करते हुए पंचायत एवं नगर निगम की भूमि तथा नाले खाले पर अतिक्रमण करने की शिकायत करते हुए कार्यवही की मांग की गई जिस पर जिलाधिकारी ने प्रभारी अधिकारी ग्रामीण सिलिंग एवं प्रभागीय वनाधिकारी कार्यवाही करतेक हुए एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

ग्राम झुण्डोली बरसूड़ी पट्टी रूद्रप्रयाग निवासी कैलाश सिंह रावत ने अपनी शिकायत में बताया कि तहसील विकासनगर में उनके द्वारा क्रय की गई भूमि  राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 72 के निर्माण व चौड़ीकरण हेतु अधिग्रहित किये जाने के पश्चात प्रतिकर का भुगतान नही किया गया है, जिस पर जिलाधिकारी ने विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी पत्रावली प्रस्तुत करने तथा भुगतान लम्बित करने कारण सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

वाणी विहार अधोईवाला निवासी सत्यप्रकाश चौहान ने अपनी शिकयत में बताया कि अधोईवाला जैन प्लाट में पानी की टंकी के पेयजल लाईन व सीवर लाईन लीक होने से गंधा पानी आ रहा है उन्होंने सप्लाई किये जाने वाले पेयजल जांच का अनुरोध किया जिस पर जिलाधिकारी ने अधीक्षण अभियंता जल संस्थान को तलब करते हुए तत्काल कार्यवाही कर एक्शन टेकन रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

जनता दर्शन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी अपूर्वा सिंह, कुमकुम जोशी, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ढौंडियाल, उप नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना बिष्ट, महाप्रबन्धक उद्योग अंजली नेगी रावत सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…