घर पर करें बॉडी पॉलिशिंग, जानिए आसान तरीका
बॉडी पॉलिशिंग (Body Polishing) एक तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसमें पूरे शरीर को स्क्रब करने से लेकर हाइड्रेट और मॉइश्चराइज किया जाता है।हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि बॉडी पॉलिशिंग के लिए सिर्फ केमिकल्स युक्त…
बॉडी पॉलिशिंग (Body Polishing) एक तरह का ब्यूटी ट्रीटमेंट है, जिसमें पूरे शरीर को स्क्रब करने से लेकर हाइड्रेट और मॉइश्चराइज किया जाता है।हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि बॉडी पॉलिशिंग के लिए सिर्फ केमिकल्स युक्त प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल किया जाए।आप चाहें तो घर में मौजूद चीजों के इस्तेमाल से भी बॉडी पॉलिशिंग (Body Polishing) कर सकते हैं।आइए आज हम आपको बताते हैं कि घर पर किन चीजों के इस्तेमाल से बॉडी पॉलिशिंग की जा सकती है।
ब्राउन शुगर, शहद और जोजोबा ऑयल का करें इस्तेमाल
आप घर पर ब्राउन शुगर और जोजोबा ऑयल की मदद से बॉडी पॉलिशिंग कर सकते हैं।इसे लिए पहले एक कटोरी में एक कप ब्राउन शुगर और आधा कप शहद मिलाकर पांच मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद इस मिश्रण का इस्तेमाल स्क्रब के तौर पर पूरे शरीर पर करें, फिर गुनगुने पानी में भीगे हुए सूती कपड़े से शरीर को साफ करें।अंत में जोजोबा ऑयल पूरे शरीर पर हल्के हाथों से लगाएं।
स्ट्रॉबेरी, चीनी और बादाम का तेल करेगा मदद
स्ट्रॉबेरी, चीनी और बादाम के तेल की मदद से भी बॉडी पॉलिशिंग की जा सकती है।इसके लिए पहले एक कटोरी में 8-10 स्ट्रॉबेरी को चम्मच से कुचलें, फिर उसमें तीन से चार चम्मच चीनी मिलाएं।अब इस पेस्ट को पूरे शरीर पर लगाकर पांच मिनट तक हल्के हाथों से स्क्रब करें, फिर गीले सूती कपड़े से शरीर को साफ कर लें। अंत में बादाम के तेल से पूरे शरीर की पांच मिनट तक मसाज करें।
सी सॉल्ट, विटामिन-E कैप्सूल, शहद और बादाम का तेल आएगा काम
बॉडी पॉलिशिंग के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में दो से तीन विटामिन-E के कैप्सूल का लिक्विड, दो कप सी सॉल्ट और दो बड़ी चम्मच शहद अच्छे से मिलाएं, फिर इस मिश्रण से पूरे शरीर पर हल्के हाथों से कुछ मिनट स्क्रब करें।इसके बाद शरीर को गीले तौलिये से अच्छे से साफ करें, फिर आखिर में बादाम के तेल से पूरे शरीर की कुछ देर अच्छे से मसाज करें।
कॉफी, चीनी और नारियल के तेल का करें इस्तेमाल
कॉफी, चीनी और नारियल के तेल का इस्तेमाल करके भी घर पर बॉडी पॉलिशिंग की जा सकती है।इसके लिए पहले एक कटोरी में आधा कप कॉफी, आधा कप चीनी और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।इसके बाद इस मिश्रण से बॉडी स्क्रब करें, फिर गुनगुने पानी से नहा लें। अंत में नारियल के तेल से 10 मिनट तक पूरे शरीर की हल्के हाथों से मसाज करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
