ऐसे करें आंखों का मेकअप, मिलेगा शानदार लुक
जब भी कभी लुक को बेहतरीन बनाने की बात की जाती हैं तो आंखों (Eye) को इसमें जरूर शामिल किया जाता हैं। आंखें आपका पहला आकर्षण बनती हैं और सभी की नजरें इसपर जरूर जाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आंखों को ऐसा लुक दिया जाए कि…

जब भी कभी लुक को बेहतरीन बनाने की बात की जाती हैं तो आंखों (Eye) को इसमें जरूर शामिल किया जाता हैं। आंखें आपका पहला आकर्षण बनती हैं और सभी की नजरें इसपर जरूर जाती हैं। ऐसे में जरूरी हैं कि आंखों को ऐसा लुक दिया जाए कि सभी देखते रह जाएं। आंखों पर किया गया मेकअप (Eye Makeup) दूर से ही दिखाई पड़ जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए आई मेकअप से जुड़े कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपने लुक को बेहतरीन बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन आई मेकअप टिप्स के बारे में...
डार्क कलर अलग से दिखे
आंखों के मेकअप में अगर डार्क रंगों का इस्तेमाल किया जाए तो ये मेकअप बिलकुल अलग से नजर आएगा। इस स्टाइल में भी ऐसा ही किया गया है। इसमें क्रीज लेन से वाटर लाइन तक कार्बन ब्लैक कलर का आई शैडो लगाया गया है। इसकी वजह से पूरे चेहरे पर आंखें अलग से नजर आ रही हैं।
हल्के भूरे के साथ डार्क पिंक
इस मेकअप स्टाइल में आई शैडो तो हल्के भूरे रंग का लगाया गया है लेकिन इसमें लिपस्टिक डार्क पिंक कलर की है। ये दोनों ही रंग एक दूसरे को कॉम्प्लीमेंट करते हैं और बेहद प्यारे भी लगते हैं।
ओशियन ब्लू से सजी आंखें
इस आई मेकअप में ओशियन ब्लू कलर का इस्तेमाल हुआ है। जो बिलकुल अलग सा नजर आता है। इस मेकअप के साथ अगर बिलकुल हलके रंग के कपड़े पहने जाएंगे तो ये मेकअप ज्यादा उठ कर आएगा। इसके साथ मैचिंग ड्रेस भी पहनी जा सकती है।
हाईलाइट आंखें और बैंगनी लिपस्टिक
बैंगनी लिपस्टिक का रंग अपने आप मेकअप को हाईलाइट कर देता है। इसमें आंखों पर हल्के गोल्डन कलर का आई शैडो आंखों को भी हाईलाइट कर देता है। इस मेकअप में होंठों को ही हाईलाइट किया गया है। इसमें काजल नहीं लगाया गया है।
सिंपल आंखें और चेहरे की रौनक
इस मेकअप में आंखों की रौनक देखते ही बनती है। इसमें आंखों को प्लेन रखा गया है और पतला सा आई लाइनर लगाया गया है, जबकि होंठों पर डार्क कलर की लिपस्टिक लगाई गई है।
हल्के मेकअप, हल्के शेड
इस मेकअप में बिलकुल हल्के शेड का इस्तेमाल हुआ है। लिपस्टिक भी बहुत हल्की इस्तेमाल हुई है। ये लुक ऑफिस मीटिंग या कॉलेज के लिए अच्छा है।
गोल्डन, ब्राउन का कॉम्बो
इन आंखों पर गोल्डन और हल्के भूरे रंग का इस्तेमाल किया गया है।क्रीज लाइन पर गोल्डन का असर है तो बाकी जगह पर हल्के भूरे का। इसमें लाल रंग का आईलाइनर भी इस लुक को बेस्ट बनाता है।Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
