घर पर ही करें हेयर स्पा, बच जाएगा पार्लर का खर्चा
आपके बालों Hair) को काफी कुछ झेलना पड़ता है. इसके कारण बाल बेजान और रूखे होकर खराब हो जाते हैं. इससे बचने के लिए हेयर स्पा एक बेहतरीन ऑप्शन है. हेयर स्पा आप घर पर भी कर सकती हैं जिसकी कुछ स्टेप्स हम आपको बताने जा रहे…
आपके बालों Hair) को काफी कुछ झेलना पड़ता है. इसके कारण बाल बेजान और रूखे होकर खराब हो जाते हैं. इससे बचने के लिए हेयर स्पा एक बेहतरीन ऑप्शन है. हेयर स्पा आप घर पर भी कर सकती हैं जिसकी कुछ स्टेप्स हम आपको बताने जा रहे हैं. घर पर आप सिर्फ चार आसान स्टेप्स में हेयर स्पा (Hair Spa) करके इसके फायदे उठा सकती हैं.
स्टेप 1 - ऑयलिंग
सबसे पहले अपने बालों में अच्छी तरह तेल लगाकर मालिश करें. आप चाहें तो दो-तीन तेल समान मात्रा में मिलाकर भी इस्तेमाल कर सकती हैं. सबसे पहले तेल को गर्म कर लें. जब ये ठंडा हो जाए, तो हल्के हाथों से सिर का 15-20 मिनट तक मसाज करें.
स्टेप 2 - स्टिमिंग
पार्लर में इसके लिए स्टीमर का इस्तेमाल होता है. घर में आप इसके लिए तौलिए की मदद लें. एक तौलिए को गर्म पानी में डुबोकर अच्छी तरह निचोड़ लें. अब इससे 10-15 मिनट तक अपने सिर और बालों को अच्छी तरह लपेटकर रखें. ऐसा दो बार करें ताकि बालों की जड़ों में तेल को अच्छी तरह सोख सके.
स्टेप 3 - शैम्पू करें
इसे आपको वक्त देकर करना होगा ताकि तेल अच्छी तरह निकल जाए. बालों को शैम्पू से धो लें. इसके लिए सौम्य शैम्पू का इस्तेमाल करें, क्योंकि आपके बाल इससे पहले गर्म तापमान ( स्टीमिंग के दौरान) से गुजरते हैं. अगर आप ज्यादा कठोर तत्व वाले शैम्पू इस्तेमाल करेंगी, बाल टूट सकते हैं.
स्टेप 4 - हेयर मास्क का इस्तेमाल
आखिर में एक अच्छा सा हेयर मास्क लगाएं. मार्केट में आपको कई हेयर मास्क मिल जाएंगे. लेकिन अगर आप केमिकल वाले मास्क इस्तेमाल नहीं करना चाहती, तो इन्हें घर पर खुद ही बनाएं. इसके लिए एक पका केला लें और इसमें पर्याप्त मात्रा में दूध मिलाकर मोटा पेस्ट तैयार करें. इसे अपने बालों और सिर पर अच्छी तरह लगाएं. 20 मिनट बाद फिर से शैम्पू करें. याद रखें कि इस स्टेप में शैम्पू की क्वांटिटी बहुत कम होनी चाहिए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
