24 घण्टे ऑनलाइन

पार्टी के हिसाब से करें हेयरस्टाइल, दिखेंगी अट्रैक्टिव

ऑफिस कॉलेज और पार्टीज में एक ही तरह की हेयर स्टाइलिंग (Hairstyle) आपके लुक को बना सकती है बोरिंग। तो हर एक मौके पर किस तरह की स्टाइलिंग अपनाकर नजर आ सकती हैं खूबसूरत जानें यहां। हेयरस्टाइल चुनते समय अकसर दुविधा होती है…

24GhanteOnline
February 18, 2025
2 min read

ऑफिस कॉलेज और पार्टीज में एक ही तरह की हेयर स्टाइलिंग (Hairstyle) आपके लुक को बना सकती है बोरिंग। तो हर एक मौके पर किस तरह की स्टाइलिंग अपनाकर नजर आ सकती हैं खूबसूरत जानें यहां।

हेयरस्टाइल चुनते समय अकसर दुविधा होती है कि कौन सी स्टाइल फबेगी और कौन सी नहीं। ऑफिस में लूज बन या ब्रेड बांधने की जगह पोनीटेल बनाने का आइडिया ज्यादा अच्छा रहता है। ऐसे ही पार्टीज़ में फ्रेंच, साइड ब्रेड बनाकर आप पा सकती हैं हर किसी का अटेंशन। तो आइए जानते हैं हेयर स्टाइलिंग के दौरान क्या करें और क्या नहीं।

क्या करें



  • गोरी रंगत पर कैजुअल ब्लॉन्ड हेयर अच्छे लगते हैं। अगर आप बालों का रंग गहरा कराना चाहती हैं तो मीडियम या डार्क ब्राउन कलर करा सकती हैं।

  • बालों में वॉल्यूम डालने के लिए हथेलियों पर थोड़ी सी क्रीम लें और बालों पर लगाएं। फिर हेयर ब्रश को सामने से पीछे की ओर घुमाते हुए बालों को सेट करें। आगे के बालों को फिंगर्स की सहायता से सेट करें।

  • बालों का टेक्सचर एक समान रखें। कर्ली करें या फिर स्ट्रेट। नेचुरल लुक देने के लिए हेयर मास्क लगाएं। फिर धोते समय चौड़ों दांतों वाले कॉम्ब से सुलझाएं। हल्के गीले बालों पर लीव इन कंडीशनर लगाएं।

  • शॉर्ट हेयर को स्टाइलिंग प्रोडक्ट से संवारें। बिना संवारे बाल अच्छे नहीं लगते।

  • फॉर्मल अवसर पर हल्की ढीली नीची चोटी बांधे। बॉबी पिन्स से बालों को संवारें।


क्या न करें



  •  फॉर्मल अवसर पर इन्फॉर्मल पोनीटेल न करें।

  • त्वचा की रंगत ज्यादा गोरी है तो डार्क ब्लैक हेयर कलर न कराएं।

  • बालों में जरूरत से ज्यादा वॉल्यूम न दें।

  • बालों में दो टेक्सचर लुक न बनाएं। मसलन एक तरफ सीधे और दूसरी तरफ घुंघराले बाल। जो भी स्टाइल चुनें उसे कंप्लीट लुक दें। आधा-अधूरा न छोड़े।

  • बालों में एक साथ कई सारे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। मसलन मूस, स्टाइलिंग जेल/क्रीम/हॉट रोलर्स, हेयर स्प्रे सब एक साथ इस्तेमाल न करें।

  • पतले बालों में जेल क्रीम न लगाएं। इससे वे काफी फ्लैट नजर आएंगे।

  • टैन स्किन पर ब्लॉन्ड हेयर लुक न अपनाएं।

  • जरूरत से ज्यादा हेयर एक्सेसरीज का प्रयोग न करें। समय, अवसर और उम्र को ध्यान में रखकर ही इस्तेमाल करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…