चेहरे पर न लगाएं ये चीजें, स्किन हो जाएगी खराब
आजकल सोशल मीडिया में तमाम तरह के ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें स्किन को एक दिन में चमकाने और निखारने (Glow) के दावों के साथ कई चीजों को चेहरे पर लगाने की सलाह दी जाती है। किसी भी चीज को फॉलो करने से पहले…
आजकल सोशल मीडिया में तमाम तरह के ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनमें स्किन को एक दिन में चमकाने और निखारने (Glow) के दावों के साथ कई चीजों को चेहरे पर लगाने की सलाह दी जाती है। किसी भी चीज को फॉलो करने से पहले एक्सपर्ट से इसकी राय जरुर ले लेना चाहिए। वरना किसी तरह का साइड इफेक्ट हो सकता है।
क्योंकि हर किसी का स्किन टाइप अलग होता है। किसी की स्किन को कुछ सूट कर जाए तो जरुरी नहीं कि आपकी स्किन पर भी सूट करेगा। इसलिए किसी भी चीज को अपनाने से पहले एक्सपर्ट से सलाह जरुर लें। कही भी देख सुन कर चीजों को अपना कर स्किन के साथ खिलवाड़ न करें। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हे भूलकर भी स्किन पर डायरेक्ट नहीं लगाना चाहिए। इससे चेहरा खराब हो सकता है।
आप में से कई लोग अपने चेहरे पर नींबू का रस या फिर छिलका घिसे होंगे, लेकिन आपको पता नहीं है कि फायदे की आड़ में आप अपनी स्किन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसे सीधा चेहरे पर लगाने से स्किन रेड हो सकती है और रैशेज या एलर्जी की संभावनी बढ़ जाती है। इसलिए भले ही आप इसे किसी नुस्खे में मिक्स करके लगा लें, लेकिन डायरेक्ट फेस पर अप्लाई न करें।
पुराने समय से सरसों के तेल का इस्तेमाल शरीर और चेहरे पर लगाने के लिए किया जाता रहा है और इसके कई फायदे भी हैं, लेकिन जो चीज फायदे के साथ आती है उसके नुकसान भी होते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर किसी की स्किन टाइप अलग-अलग होता है, और अगर आपकी स्किन पर ये असर नहीं करता है, तो संभव है कि त्वचा काली पड़ सकती है।
हमारी चेहरे की स्किन शरीर के बाकी हिस्सों से कोमल होती है, जिसके कारण नमक का इस्तेमाल करना हमारे चेहरे के लिए हानिकारक हो सकता है। अगर आप नमक का स्क्रब करते है तो इससे त्वचा रखी हो सकती है, जिसकी वजह से चेहरे पर पपड़ी जमने और खुजली होने की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए चेहरे पर नमक का इस्तेमाल न करें।
घरेलू नुस्खों में बेकिंग सोडा के इस्तेमाल के बारे में सुना और पढ़ा होगा, जोकि फायदेमंद भी होता है। लेकिन कुछ लोग अपनी स्किन प्रॉब्लम से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा को डायरेक्ट फेस पर अप्लाई करते हैं, जो आपके चेहरे की त्वचा के लिए हानिकारक हो सकता है और एक्ने और पिम्पल्स की समस्या को बढ़ा सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
