अपने दुबलेपन से है परेशान, तो करें ये काम
कुछ लोग वजन बढ़ाने (Weight Gain) के लिए वर्कआउट करते हैं। हालांकि, इसमें सभी लोग सफल नहीं हो पाते हैं। इसके लिए आहार, वर्कआउट और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होता है। अगर इनमें चूक होती हैं तो वजन बढ़ाने में सफलता नहीं…
कुछ लोग वजन बढ़ाने (Weight Gain) के लिए वर्कआउट करते हैं। हालांकि, इसमें सभी लोग सफल नहीं हो पाते हैं। इसके लिए आहार, वर्कआउट और स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होता है।
अगर इनमें चूक होती हैं तो वजन बढ़ाने में सफलता नहीं मिलती है। इसके साथ ही अपनी डाइट में उन चीज़ों को ही जोड़ना चाहिए, जिनसे स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। लोग वजन बढ़ाने की होड़ में ऐसे चीज़ों का सेवन करने लगते हैं, जिनके सेवन से सेहत पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं कि वजन बढ़ाने के लिए किन चीज़ों को सेवन नहीं करना चाहिए-
फ़ास्ट फ़ूड का सेवन न करें
कुछ लोग वजन बढ़ाने के लिए फ़ास्ट फ़ूड जमकर खाते हैं। इस बारे में उनका कहना है कि फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से जल्दी वजन बढ़ता है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि फ़ास्ट फ़ूड वजन बढ़ाने में सहायक होते हैं, लेकिन फ़ास्ट फ़ूड के सेवन से कई प्रकार की बीमारियां भी जन्म लेती हैं। इसलिए प्राकृतिक रूप से वजन बढ़ाना चाहिए। आप अपनी डाइट में केवल प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को जोड़ें।
मिठाइयां अधिक न खाएं
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग वजन बढ़ाने के लिए मिठाइयां का अधिक सेवन करने लगते हैं। इससे दांतों की समस्या बढ़ सकती है। साथ ही शर्करा के अनुपात में वर्कआउट नहीं करने से मधुमेह की शिकायत भी हो सकती है। इसलिए स्वाद के लिए ही मीठे का सेवन करें।
पैकेट बंद मीट का इस्तेमाल न करें
चिकन और मटन प्रोटीन का मुख्य स्त्रोत है। हालांकि, पैक्ड और फ्रिज में रखें मीट का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे कैंसर, हृदय रोग और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए ताजे चिकन और मटन के साथ-साथ सी फूड्स, मछली और अंडे का सेवन करना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
