24 घण्टे ऑनलाइन

सीरम लगाते समय ना करें ये काम, स्किन को होगा नुकसान

चेहरे का निखार बनाए रखने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स फेस पर यूज करती हैं। इन्हीं ब्यूटी प्रोडक्ट्स में से एक नाम फेस सीरम (Serum) का भी शामिल है। बता दें, फेस सीरम लाइट वेट लिक्विड्स होते हैं, जिनमें…

24GhanteOnline
February 12, 2026
2 min read

चेहरे का निखार बनाए रखने के लिए महिलाएं कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स फेस पर यूज करती हैं। इन्हीं ब्यूटी प्रोडक्ट्स में से एक नाम फेस सीरम (Serum) का भी शामिल है। बता दें, फेस सीरम लाइट वेट लिक्विड्स होते हैं, जिनमें त्वचा को फायदा पहुंचाने वाले ऐक्टिव इन्ग्रीडिएंट्स हाई कॉन्संट्रेशन में मौजूद होते हैं। ये इन्ग्रेडिएंट्स त्वचा को हेल्दी बनाने वाले मुख्य तत्वों के रूप में काम करते हैं। लेकिन अगर इन फेस सीरम का यूज गलत तरीके से किया जाए तो ये चेहरे को फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचाने लगते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी गलतियों के बारे में, जिन्हें फेस सीरम लगाते समय करने से बचना चाहिए।

चेहरा साफ किए बिना सीरम (Serum) का यूज


अगर आप बिना चेहरा धोए फेस पर सीरम (Serum) का यूज करती हैं तो ऐसी गलती ना करें। ऐसा करने से आपकी त्वचा को फायदे की जगह नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरअसल, बिना चेहरा धोए सीरम लगाने पर स्किन के पोर्स में छिपी गंदगी सीरम को त्वचा के अंदरूनी परतों में जाने से रोक देती है। जिससे त्वचा को सीरम के लाभ नहीं मिल पाते हैं। सीरम लगाने से पहले हमेशा चेहरे को साफ करें।

ड्रॉपर से सीरम (Serum) का यूज


अकसर लोग त्वचा पर सीरम (Serum) लगाने के लिए सीधा ड्रॉपर से ही सीरम त्वचा पर डालकर लगाने लगते हैं, ऐसा ना करें। सीरम हमेशा हथेलियों पर लेकर ही स्किन पर लगाएं। ड्रॉपर से सीरम सीधा यूज करने से कई बार चेहरे की गंदगी ड्रॉपर पर लग जाती है। जो सीरम की बोतल में जाकर स्किन इंफेक्शन का कारण बन सकती है।

सीरम (Serum) से पहले चेहरे पर अन्य प्रोडक्ट्स का यूज


फेस सीरम का इस्तेमाल करने से पहले किसी भी अन्य तरह का प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल न करें। स्किन पर फेस सीरम अप्लाई करने के बाद मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

ज्यादा सीरम (Serum) का यूज


कई बार लोग यह सोचकर त्वचा पर ज्यादा सीरम लगाने लगते हैं कि इससे उन्हें ज्यादा फायदा मिलेगा। लेकिन आपको बता दें, त्वचा पर ज्यादा सीरम लगाने से स्किन ऑयली होकर एक्ने और मुहांसों जैसी समस्याओं का कारण बनने लगती है। चेहरे पर सीरम कभी भी 3-4 बूंदों से ज्यादा नहीं लगाना चाहिए। इसे चेहरे पर लगाकर उंगलियों से सर्कुलर मोशन में रब करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…