Periods में ये काम होता है सेहत के लिए नुकसानदायक
पीरियड्स (Periods) के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में उन्हें अपने खानपान से लेकर रहन सहन से जुड़ी कई तरह की बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अधिकतर महिलाएं इस दौरान बेचैनी और…

पीरियड्स (Periods) के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हॉर्मोनल बदलाव होते हैं। ऐसे में उन्हें अपने खानपान से लेकर रहन सहन से जुड़ी कई तरह की बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। अधिकतर महिलाएं इस दौरान बेचैनी और कमजोरी महसूस करती हैं। ऐसे में इस दौरान की गई ये 5 गलतियां उनकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन सी हैं वो गलतियां।
- लड़कियां अक्सर वेट लॉस के चक्कर में डाइटिंग करने लगती हैं। लेकिन पीरियड्स (Periods) के दौरान आहार ठीक से नहीं लेने पर यह आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि पीरियड्स के दौरान सेहतमंद बने रहने के लिए आपको अपनी डाइट में पौष्टिक आहार शामिल करना है।
- अक्सर महिलाएं कम ब्लीडिंग होने पर एक ही पैड को लंबे समय तक यूज करती रहती हैं। जो संक्रमण की बड़ी वजह बन सकता है। पैड बदलने में आलस न करें। एक निश्चित अंतराल पर अपना पैड बदलते रहें। ऐसा करने से आप संक्रमण से बची रहेंगी।
- पीरियड्स (Periods) के दौरान कई महिलाओं को चिड़चिड़ापन महसूस होने के साथ मीठा या जंक फूड खाने की क्रेविंग महसूस होती है। लेकिन ऐसा करने से बचें और अनहेल्दी खाने से दूर रहें।
- अगर आप अपने डेली रूटीन में हैवी एक्सरसाइज रूटीन फॉलो करती हैं, तो पीरियड्स के दौरान ऐसा करने से बचें। ऐसा करना कमर दर्द या अकड़न की वजह बन सकता है। इसके अलावा इस दौरान बहुत तंग कपड़े भी नहीं पहनने चाहिए वरना चिड़चिड़ापन होने की आशंका बढ़ जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
