24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में इन जगहों पर जाने की गलती, फैसले पर होगा अफसोस

गर्मियों (Summer) का मौसम जारी हैं और तापमान लगातार बढ़ने के साथ ही लू ने भी अपना असर दिखाते हुए लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया हैं। आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टी (Summer Vacation) आने वाली हैं जिसमें कई लोग…

24GhanteOnline
April 12, 2025
4 min read
गर्मियों में इन जगहों पर जाने की गलती, फैसले पर होगा अफसोस

गर्मियों (Summer) का मौसम जारी हैं और तापमान लगातार बढ़ने के साथ ही लू ने भी अपना असर दिखाते हुए लोगों को बीमार करना शुरू कर दिया हैं। आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टी (Summer Vacation) आने वाली हैं जिसमें कई लोग घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं। जिस भी जगह पर आप घूमने जाते हैं उसके बारे में पहले थोड़ी जानकारी होना जरूरी हैं अन्यथा बाद में अपने फैसले पर आपको अफसोस हो सकता हैं। वैसे तो इन दिनों में ज्यादातर लोग ठंडी जगहों या वादियों में घूमने जाना पसंद करते हैं। लेकिन कई बार जल्दबाजी में गलत फैसला भी ले लेते हैं।

ऐसे में आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां गर्मियों की छुट्टी (Summer Vacation) में घूमने जाने की गलती नहीं की जानी चाहिए। इन जगहों घूमना मुसीबत बन जाता है, जिसमें आपका समय, पैसा तो बर्बाद होता ही है, साथ ही बीमार होने की संभावना भी बढ़ सकती है। तो आइये जानते हैं इन जगहों के बारे में...

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

आगरा

कम बजट और कम समय में लोग प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जाने के उद्देश्य से आगरा की यात्रा का प्लान बना लेते हैं। आगरा में दुनिया का सातवां अजूबा ताजमहल है। इसके अलावा भी यहां कई पर्यटन स्थल हैं। घूमने के लिहाज से यह जगह कितनी ही अच्छी क्यों न हो लेकिन गर्मियों के मौसम में अगर आप यहां जाने का सोच रहे हैं तो आपको पछताना पड़ सकता है। गर्मियों में आगरा का तापमान बहुत बढ़ जाता है। जिस कारण तेज धूप में यहां घूमना मुश्किल हो जाता है। संगमरमर से बना ताजमहल गर्मी में तपने लगता है। इसपर नंगे पैर चलना कठिन हो जाता है। ऐसे में गर्मियों में आगरा जाना अच्छा आइडिया नहीं है।

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में जितनी कड़ाके की ठंड पड़ती है, उतनी ही तेज यहां गर्मी पड़ती है। सूखी और रूखी हवाएं शरीर का पानी सुखाने के लिए काफी हैं। दिल्ली एनसीआर में आने वाले गाजियाबाद और नोएडा में तापमान 40 के पार ही आंखे दिखाता है और मई के अंतिम छोर पर यह 45 भी पार कर जाता है। दिल्ली का तापमान पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ा है। पर्यटन के लिए यहां कई जगहें हैं लेकिन इन दिनों में घूमने का शौक आपको बीमार भी कर सकता हैं

 

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

जैसलमेर

भारतीय और विदेशी पर्यटकों के लिए राजस्थान पसंदीदा टूरिस्ट प्लेस में से एक है। हर साल गोल्डन सिटी के नाम से मशहूर जैसलमेर में लाखों पर्यटक आते हैं। रेत से घिरे इस शहर में सफारी का लुत्फ उठाया जा सकता है लेकिन गर्मियों में इस रेतीले शहर में घूमना सिर दर्द बन सकता है। यहां गर्मी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है। इतनी तेज गर्मी में जैसलमेर की यात्रा बेहतर विकल्प नहीं है।

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

खजुराहो

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में आने वाला खजुराहो पर्यटन की दृष्टि से जितना गर्म है, उतनी ही मौसम की गर्मी भी यहां कम नहीं है। गर्मी यहां एक तरह से आग उगलती है, लिहाजा पर्यटन की दृष्टि से गर्मियों में यहां आना ठीक नहीं है। इस मौसम में सूखी और गर्म हवाएं आम बात हैं, लेकिन यह बीमार करने के लिए काफी है। यहां का अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है।

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

गोवा

युवाओं के बीच गोवा घूमने का अलग ही क्रेज है। समुद्र किनारे बसी इस छोटी सी जगह पर लोग अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ मस्ती करने के लिए पहुंचते हैँ। यहां की नाइट लाइफ, सी एक्टिविटी युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करती है लेकिन गर्मियों के मौसम में गोवा में एंजॉय करना सैलानियों को शायद ही पसंद आए। गर्मी के कारण आप दिन भर होटल रूम से बाहर नहीं निकलना चाहेंगे। ऐसे में समय और पैसों की बर्बादी होगी और आप खुलकर मजे भी नहीं कर सकते।

dont visit these places in summers,holidays,travel,tourism

चेन्नई

दक्षिण भारत में कई सारे दार्शनिक स्थल, मंदिर आदि है लेकिन गर्मियों के मौसम में यहां की कई जगहों पर जाना अच्छा आइडिया नहीं हो सकता। इन्ही जगहों में से एक चेन्नई है। चेन्नई में बहुत ही खूबसूरत बीच हैं। लेकिन गर्मी में यहां का पारा बहुत ज्यादा ऊपर चला जाता है। इसलिए बीच पर जाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में गर्मी की छुट्टियों में चेन्नई घूमने का प्लान तो बिल्कुल न बनाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…