आपकी ये गलतियां बालों का कर देती है बुरा हाल
लंबे और खूबसूरत बाल (Hair) हर महिला की पहली पसंद होती है। सभी चाहती हैं कि उनके बाल लम्बे, घने, मजबूत और खूबसूरत हों। लेकिन आजकल खराब मौसम और प्रदूषण के कारण बालों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आती हैं। लेकिन इससे ज्यादा…
लंबे और खूबसूरत बाल (Hair) हर महिला की पहली पसंद होती है। सभी चाहती हैं कि उनके बाल लम्बे, घने, मजबूत और खूबसूरत हों। लेकिन आजकल खराब मौसम और प्रदूषण के कारण बालों से जुड़ी कई समस्याएं सामने आती हैं। लेकिन इससे ज्यादा समस्या उत्पन्न होती हैं तब जब आप बालों की देखभाल में कुछ गलतियां करती हैं। ऐसी ही कुछ गलतियां महिलाएं गीले बालों (Wet Hair) से जुड़ी कर बैठती हैं जो इन्हें बर्बाद कर सकते हैं। जी हां, बाल धोने के बाद वे कुछ ऐसी गलतियां कर बैठती हैं जो बालों को नुकसान पहुंचाते हुए कमजोर बनाती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको गीले बालों (Wet Hair) से जुड़ी इन गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें करने से बचना चाहिए
गीले बालों (Wet Hair) में कंघी करना
अगर आप भी अपने बालों को असमय टूटने से बचाना चाहते हैं तो कभी भूल कर भी नहाने के बाद गीले बालों में कंघी न करें। कुछ लोग अपने बालों को सुलझाने के लिए गीले बालों में ही कंघी या ब्रश करते हैं। गीले बाल बहुत कमजोर होते हैं तो ऐसे में कंघी करने पर उनके टूटने और कमजोर होने का खतरा भी ज्यादा होता है, बालों में कंघी करने से पहले उनको पूरी तरह से सूखा लें।
ऑफिस जाने वाली महिलाएं अक्सर सुबह के समय जल्दी में गीले बालों(Wet Hair) में ही कंघी कर लेती हैं जोकि बिल्कुल गलत है। इससे बाल टूटने लगते हैं और कमजोर हो जाते हैं।
ड्रायर करना
आज के दौर में बालों को जल्दी सूखाने के लिए बाजारों में हीटिंग टूल्स उपलब्ध हैं और लोग उनका इस्तेमाल भी खूब करते हैं, लेकिन ये हीटिंग टूल्स बालों के लिए अच्छे नहीं होते। ये बालों को रूखा और कमजोर कर देते हैं। जिससे बालों की नेचुरल चमक ख़त्म हो जाती है। किसी भी इलेक्ट्रॉनिक हीटिंग टूल्स का इस्तेमाल हमेशा सूखे बालों पर ही करना चाहिए। गीले बालों (Wet Hair) को ड्रायर से सूखाना भी काफी नुकसानदेह होता है। ड्रायर से बालों को हीट मिलती है जिससे बाल जड़ से कमजोर हो जाते हैं।
गीले बालों (Wet Hair) में टॉवल रगड़ना
अक्सर बालों को सुखाने के लिए गीले बालों में तौलिया लपेटते हैं। आप ये गलती न करें। इसकी वजह से बाल ज्यादा टूटते हैं और उलझते भी हैं। आप बालों को सुखाने के लिए किसी नरम कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं।
गीले बालों (Wet Hair) को ना बांधें
अक्सर महिलाएं काम के चक्कर में नहाने के बाद अपने गीले बालों का जूड़ा बना लेती हैं। भले ही यह देखने में अच्छा लगता है, लेकिन ये बालों के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। जैसा पहले बता चुके हैं कि गीले बाल बहुत कमजोर होते हैं ऐसे में यदि जूड़ा बांधा जाए तो इनमें तनाव होता है और यह आसानी से टूट जाते हैं।
गीले बाल (Wet Hair) में सोना
यदि आपने रात में बाल धोएं हैं तो कभी भी गीले बालों में ना सोएं। गीले बाल वैसे ही उलझे हुए होते हैं, और यदि आप इन्हें लेकर सोएंगे तो इनके ज्यादा उलझने से ये टूटना शुरू हो जाएंगे और इससे स्कैल्प के फोलिसेल भी क्षतिग्रस्त होते है। तो यदि आपने रात में बाल धोएं हैं तो इनके पूरा सूखने पर ही सोने जाएं।
हेयरस्प्रे का उपयोग
नहाने के तुरंत बाद कभी भी गीले बालों (Wet Hair) में हेयरस्प्रे का उपयोग नहीं करना चाहिए। गीले बालों में स्प्रे करने से कुछ समय तो बाल ठीक से जमे रहते हैं। लेकिन थोड़े ही समय के बाद ये बिगड़ने लगते हैं। इसलिए हेयरस्प्रे का उपयोग हमेशा सूखे बालों में करें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
