24 घण्टे ऑनलाइन

हेयर कलर करते समय रखे ख्याल, हो जाएगा बर्बाद

लुक्स को लेकर प्रयोग करना एक सामान्य बात है। खुद को अलग और आकर्षक दिखाने के लिए महिलाएं अपने बालों (Hair) की मदद लेना पसंद करती हैं। इसके लिए आजकल महिलाएं बालों में कलर (Hair Color) करना पसंद करती हैं। इन दिनों बालों को…

24GhanteOnline
February 9, 2026
4 min read

लुक्स को लेकर प्रयोग करना एक सामान्य बात है। खुद को अलग और आकर्षक दिखाने के लिए महिलाएं अपने बालों (Hair) की मदद लेना पसंद करती हैं। इसके लिए आजकल महिलाएं बालों में कलर (Hair Color) करना पसंद करती हैं। इन दिनों बालों को कलर कराने का ट्रेंड काफी छाया हुआ है। यह कलर टेम्परेरी और परमानेंट दोनों होते हैं। इससे बालों की सफेदी छिपाने के साथ ही इन्हें नया लुक भी दिया जा सकता हैं। लेकिन यह तभी प्रभावी दिखता हैं जब इस दौरान सावधानियां बरती जाए। अगर आप भी बालों में कलर करना चाहते हैं और पार्लर की जगह घर पर ही इसे आजमाना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं हेयर कलर (Hair Color)  करने के दौरान होने वाली गलतियों के बारे में जिनसे आपको बचने की जरूरत हैं। आइये जानते हैं इनके बारे में...

बालों पर ज्यादा समय तक ना लगाएं रखे डाई

बालों पर कलर (Hair Color)  करते समय कुछ लोगों को लगता है कि जितना लंबे वक्त के लिए वह कलर को लगा रहने देंगे उतना ही अच्छा कलर आएगा लेकिन यह सही नहीं है। लंबे समय तक बालों पर कलर लगाए रखने से आपके बालों को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए बालों पर सिर्फ 20 से 30 मिनट तक ही कलर को लगाएं और इसे धो ले।

स्कैल्प पर ना लगाएं कलर

कई बार लोग अपने सफेद बालों को छुपाने के लिए अपने स्कैल्प पर भी रंग लगाने लगते हैं। सफेद बालों को छुपाने के लिए अपने स्कैल्प को रंग देना बिल्कुल भी सही नहीं है। इसकी वजह से स्कैल्प ड्राई हो सकता है। साथ ही साथ स्कैल्प पर अलग तरह की समस्या जैसे कि स्कैल्प का ड्राई होना आदि भी आपके सामने खड़ी हो सकती है।

गर्म पानी से बाल न धोएं

कुछ लोगों को गर्म पानी से नहाने और बाल धोने की आदत होती है। गर्म पानी से नहाना रिलैक्सिंग हो सकता है लेकिन हेयर कलर के लिए नुकसानदायक होता है। गर्म पानी से नहाने से बाल कमजोर हो जाते है। साथ ही बालों का रंग भी फेड हो जाता है। आप बालों को धोने के लिए गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी से बाल धोएं। यह सिर्फ आपके बालों की केयर ही नहीं करता है बल्कि बालों को मजबूती भी देता है।

गलत शैंपू लगाना

कलर करने के बाद एक्सपर्ट्स आपको वहीं शैंपू लगाने की सलाह देते हैं जिससे आपके बालों का कलर फेड नहीं होता है। लेकिन कई बार हम उनकी इस बात को नजर अंदाज कर अपने रेगुलर शैंपू का इस्तेमाल करने लगते हैं। जिसकी वजह से बालों का रंग फेड होने लगता है। दरअसर कलर प्रोटेक्टिंग शैंपू आपके बालों के रंग को प्रोटक्ट करने का काम करता है। कलर्ड हेयर शैंपू में वहीं इंग्रीडिएंट्स होते हैं जो आपके बालों के रंगो को फेड होने से बचाता है। इससे आपके बालों में कलर लंबे समय तक रहता है।

धूप में जाने से बचें

हेयर डाई एक तरह का टाइम टेकिंग प्रोसेस है, ऐसे में आपको बेहतर रिजल्ट के लिए समय देने की आवश्यकता होती है। तेज धूप या फिर अधिक देर तक सूरज की रोशनी में रहने से बालों से कलर गायब हो सकता है। अगर आप हेयर डाई लगाने के बाद ज्यादा से ज्यादा समय घर के बाहर रहने वाली हैं तो उसकी सुरक्षा के लिए स्कार्फ या फिर हैट कैरी कर सकती हैं।

हीट प्रोटेक्टर का इस्तेमाल न करना

पहले लोग बालों को स्ट्रेट और स्टाइल करने के लिए पार्लर जाते थे। लेकिन अब धीरे- धीरें ट्रेंड बदलता जा रहा है। लोग घर पर ही स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल कर बालों को सेट कर लेते है। अगर आपने बालों को कलर करवाया है तो बिना हीट प्रोटेक्टर के इस्तेमाल किए अगर टूल्स का यूज करती हैं तो बाल जल्दी फेड हो जाते है। हीट प्रोटेक्टर में मौजूद सिलिकोसिस और मॉश्चराइजिंग एजेंट बालों को डैमेज होने से बचाता है। साथ ही रंगों को फेड होने से भी बचाता है।

बहुत जल्दी दोबारा डाई करना

कई बार महिलाएं हेयर डाई का प्रभाव कम दिखने पर अगले दिन ही दोबारा बालों को कलर करना शुरू कर देती हैं। यह आपके बालों को ना सिर्फ डैमेज करेगा बल्कि स्किन के लिए नुकसानदेह भी साबित हो सकता है। कम से कम 6 हफ्ते बाद ही दोबारा डाई करने की कोशिश करें। आजकल कई अलग-अलग ब्रांड में कलर उपलब्ध हैं, ऐसे में उन पर दिए गए दिशा निर्देशों को पालन करते हुए डाई लगाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…