दही का सेवन करना बिगाड़ सकता है आपकी सेहत
गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और अब इन दिनों में दही (Curd) का सेवन घरों में रोज किया जाने लगेगा। गर्मी में हर कोई दही खाना पसंद करता है क्योंकि ये पेट को ठंडा रखता है। आयुर्वेद में दही के अनगिनत फायदे बताए गए हैं और…
गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है और अब इन दिनों में दही (Curd) का सेवन घरों में रोज किया जाने लगेगा। गर्मी में हर कोई दही खाना पसंद करता है क्योंकि ये पेट को ठंडा रखता है। आयुर्वेद में दही के अनगिनत फायदे बताए गए हैं और इसे एक बढ़िया आहार माना गया है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, विटामिन बी-2, विटामिन बी 12, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते है। लेकिन आपको दही (Curd) का सेवन जरा संभलकर करना चाहिए क्योंकि कई बार यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता हैं।
जी हां, दही (Curd) के सेवन से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियां हैं जो आपकी सेहत को बिगाड़ने का काम करती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको इसी से जुड़ी जानकारी देने जा रहे हैं।
रात को दही (Curd) खाने से बचें
डॉक्टर ने बताया कि रात के समय दही का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। रात को दही खाने से शरीर में सुस्ती आ सकती है, जो बलगम के उत्पादन के कारण होता है। आयुर्वेद के अनुसार दही के मीठे और कसैले गुण बलगम पैदा करते हैं, जिससे सांस लेने में समस्या, नाक बंद होना, गठिया और यहां तक कि सूजन भी हो जाती है।
ना करें ज्यादा मात्रा में सेवन
ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है तो आपको दही का सेवन रोजाना नहीं करना चाहिए। पाचन तंत्र सही से काम ना करने पर ज्यादा दही खाने से आपको कब्ज की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दही में फैट की मात्रा काफी ज्यादा पाई जाती है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से आपका वजन भी बढ़ सकता है। इसके चलते हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है, जिससे घुटनों में दर्द की समस्या बढ़ सकती है।
दही को गर्म न करें
वैसे तो कोई दही को गर्म नहीं करता है लेकिन कुछ डिश दही के मिश्रण से बनी होती हैं। अगर आप दही के मिश्रण से बनी डिश को गर्म करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर के अनुसार, दही को गर्म करने पर यह अपने गुणों को खो देता है।
ये लोग न करें दही का सेवन
मोटापा, कफ विकार, रक्तस्राव विकार या सूजन से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोगों को दही के सेवन से बचना चाहिए। इसका सेवन करने से आपकी हालत और ज्यादा बिगड़ सकती है।
ना करें इन चीजों का दही के साथ सेवन
प्याज और दही
गर्मी के दिनों में हमारे बड़े बुजुर्ग हमें प्याज खाने की सलाह देते हैं। गर्मियों में प्याज खाने से लू से बचाव होता है। दरअसल दही शरीर को ठंडक पहुंचाता है और प्याज की तासीर गर्म होती है। ऐसे में अगर प्याज और दही का सेवन एक साथ किया जाए तो यह हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
आम और दही
आम का मीठा स्वाद दही से बनी लस्सी और स्दीज का जायका और अधिक बढ़ा सकता है। पर बहुत से लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि यह उनके स्वास्थ्य के लिए कितना बड़ा खतरा हो सकता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार आम और दही की तासीर अलग-अलग होती है और इसीलिए इनका सेवन एकसाथ करने से शरीर में टॉक्सिन या विषैले तत्वों का स्तर बहुत अधिक बढ़ सकता है।
मछली और दही
सीफूड लवर्स के लिए मछली और चिकन को मेरीनेट कर उनसे अलग-अलग तरह की डिशेज तैयार करना खूब पसंद आता है। लेकिन, दही के साथ मछली का सेवन कई बीमारियों की वजह बन सकता है। दरअसल, मछली में प्रोटीन की मात्रा काफी अधिक होती है वहीं, दही में भी प्रोटीन पाया जाता है। जब प्रोटीन का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है तो इससे, पाचन तंत्र के लिए उसे पचा पाना मुश्किल हो जाता है और पेट में दर्द और इनडाइजेशन जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
दूध और दही
दूध और दही का नाम तो साथ में लिया जाता है लेकिन इन्हें साथ खाया नहीं जाता। दूध और दही साथ खाना या फिर दही खाने के तुरंत बाद दूध पीने पर एसिडिटी, जी मिचलाना, सीने में जलन, पेट फूलना और दस्त आदि हो सकते हैं। वहीं, दूध और दही फैट्स से भी भरपूर होते हैं इसलिए भी इन्हें साथ नहीं खाना चाहिए।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में पहुंचाएगा हाईटेक मीडिया सेंटर
अयोध्या : योगी सरकार अयोध्या में दीपोत्सव-2026 के आयोजन की तैयारियों में जुटी है। दीपोत्सव की भव्यता दुनियाभर में सुचारु ढंग से पहुंचाने के लिए हाईटेक मीडिया सेंटर तैयार किया जा रहा है। यहां पर कंप्यूटर, प्रिंटर,…
एशिया की रैंकिंग में सीसीएसयू की बड़ी छलांग, 694वें स्थान पर पहुंचा
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा को गुणवत्तापूर्ण, शोधपरक और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप बनाने के प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी परिणाम दिखाने लगे हैं। प्रदेश के…
Deepotsav: सरयू तट पर बनेगा नया कीर्तिमान, 2100 से अधिक लोग एक साथ करेंगे महाआरती
अयोध्या। रामनगरी में इस बार सरयू आरती नया कीर्तिमान स्थापित करने की तैयारी में है। 07 नवंबर को होने वाली सामूहिक आरती में 2100 से अधिक लोग शामिल होंगे। आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई…
दीपोत्सव में लगाए गए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रमुख स्थलों पर संभाली कमान
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और मार्गदर्शन में अयोध्या के दीपोत्सव को भव्य, दिव्य और सुव्यवस्थित स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियों को निर्णायक गति दी है। दीपोत्सव के विभिन्न कार्यक्रमों को…
