बिना पैसे खर्च किए पाएं पार्लर जैसा निखार, बस इस तरह करें ये खास फेशियल
खूबसूरत दमकती त्वचा का सपना हर किसी का होता है। लेकिन यह ख्वाहिश कुछ ही लोगों की पूरी हो पाती है। कई बार महिलाओं को पार्लर के महंगे फेशियल लेने के बाद भी मनचाहा निखार नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप बिना पैसे खर्च किए…
खूबसूरत दमकती त्वचा का सपना हर किसी का होता है। लेकिन यह ख्वाहिश कुछ ही लोगों की पूरी हो पाती है। कई बार महिलाओं को पार्लर के महंगे फेशियल लेने के बाद भी मनचाहा निखार नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप बिना पैसे खर्च किए चेहरे पर पार्लर वाला ग्लो चाहते हैं तो स्टीम फेशियल (Steam Facial) आपकी मदद कर सकता है। त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने का एक आसान और प्राकृतिक तरीका है। चेहरे को भाप देने से न केवल त्वचा की गहराई से सफाई होती है बल्कि रक्त संचार भी बेहतर होता है। जिससे त्वचा पर नेचुरल निखार आता है।
आइए जानते हैं कैसे किया जाता है स्टीम फेशियल (Steam Facial) और इसे करने से मिलते हैं क्या-क्या फायदे।
स्टीम फेशियल (Steam Facial) करने के फायदे
रोमछिद्रों की सफाई
चेहरे पर भाप लेने से त्वचा के रोमछिद्र खुल जाते हैं, जिससे गंदगी, तेल और डेड स्किन सेल्स बाहर निकलते हैं।
चमकदार त्वचा
भाप लेने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो त्वचा को प्राकृतिक चमक देता है।
मुहांसों से राहत
रोमछिद्रों में जमा बैक्टीरिया साफ होने से पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या भी कम होती है।
हाइड्रेशन
भाप त्वचा को नमी देती है, जिससे चेहरा मुलायम और कोमल बनता है।
एंटी-एजिंग
नियमित रूप से भाप लेने से त्वचा का लचीलापन बना रहता है और झुर्रियां कम होती हैं।
स्टीम फेशियल (Steam Facial) करने का तरीका
स्टीम फेशियल (Steam Facial) करने के लिए सबसे पहले चेहरा साफ करके एक बर्तन में पानी उबाल लें। अब इस पानी में तुलसी, नीम या ग्रीन टी जैसी चीजें डालें। चेहरे को बर्तन से 8-10 इंच की दूर पर रखें और सिर को तौलिए से ढक लें ताकि भाप चेहरे पर लगे। इस तरह चेहरे को तौलिए से ढककर 5-10 मिनट तक भाप लें। उसके बाद चेहरे को ठंडे पानी से धोकर मॉइस्चराइजर लगा लें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
