वैक्सिंग के बाद होती है खुजली, आजमाएं ये आसान उपाय
अंडरआर्म्स में वैक्सिंग (Underarms Waxing) के दौरान कई लड़कियों को परेशानियों का सामना कराना पड़ता है। अंडरआर्म्स में वैक्सिंग (Underarms Waxing) के बाद लड़कियों को बारीक - बारीक फुंसियां हो जाती है तो किसी को बहुत अधिक…
अंडरआर्म्स में वैक्सिंग (Underarms Waxing) के दौरान कई लड़कियों को परेशानियों का सामना कराना पड़ता है। अंडरआर्म्स में वैक्सिंग (Underarms Waxing) के बाद लड़कियों को बारीक - बारीक फुंसियां हो जाती है तो किसी को बहुत अधिक खुजली होने लगती है। ऐसे में यह एक परेशानी की वजह बन जाती है। कुछ लोगों को तो ये प्रॉब्लम इतनी ज्यादा हो जाती है कि उन्हें डॉक्टर से सलाह लेनी पड़ती है लेकिन अगर समस्या बहुत गंभीर नहीं है तो आप घर रहकर भी इस समस्या से छुटकारा पा सकते है...
ग्रीन टी का मिश्रण
ग्रीन टी सेहत के लिए तो अच्छी है, सुंदरता में भी चार चांद लगाती है। हालांकि आपको ग्रीन टी को सीधे इस्तेमाल नहीं करना है। इसका एक मिश्रण तैयार करना है।
सामग्री
ग्रीन टी बैग
आधा कप पानी
कुछ बूंदे नींबू का रस
बनाने की विधि
- आधा कप गर्म पानी में कुछ नींबू के रस की बूंदे डाल दें
- उसमें ग्रीन टी बैग को 2 से 3 मिनट के लिए डूबों कर रख दें।
- इसके बाद ग्रीन टी बैग को निकाल लें।
- रूई की मदद से 5 मिनट तक मिश्रण से मालिश करें।
- इसके बाद फिर सूती कपड़े से हल्के हाथों से पोंछ लें।
- कोशिश करें दिन में 3 बार इस तरीके को अपनाएं।
एप्पल साइडर विनेगर
कई वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने में कारगार है खासकर जो पिंपल्स का कारण बन सकते हैं। इसकी मदद से अंडरआर्म्स में होने वाली फुंसियों की वजह से सूजन को भी काम करने में मदद करेगा। क्योंकि इसमें मौजूद स्यूसिनिक एसिड होता है जो पिंपल्स के साथ धब्बों को भी सही करता है।
सामग्री
2 चम्मच पानी
1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर
बनाने की विधि
- 2 चम्मच पानी और 1 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर लें।
- दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- 5 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और फिर धो लें।
- हफ्ते में 3 से 4 बार इसे लगाएं, आराम मिलेगा।
एलोवेरा और गुलाब जल
एलोवेरा सिर्फ एक नहीं अनेक दवा के रूप में काम आता है। इसमें सल्फर और सैलिसिलिक एसिड होता है। जिससे पिंपल पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम करता है। शोध में भी यह साफ हो चुका है कि सैलिसिलिक एसिड की मदद से फुंसियों को कम करने में मदद मिलती है।
सामग्री
2 चम्मच एलोवेरा
1 चम्मच गुलाब जल
बनाने की विधि
- 2 चम्मच एलोवेरा और 1 चम्मच गुलाब जल लें।
- दोनों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- अंडरआर्म पर इसे 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
- 10 मिनट बाद साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें।
- दिन में 2 बार जरूर लगाएं। चाहे तो रोज भी लगा सकते हैं।
ये उपाय भी आपके लिए फायदेमंद
- वैक्सिंग के बाद अगर दाने हो गए हैं या रैशेज की प्रॉब्लम हो गई है तो कुछ दिनों तक प्रभावित जगह पर साबुन न लगाए। साबुन का इस्तेमाल करना ही है तो कोई क्रीम बेस्ड और माइल्ड सोप का इस्तेमाल करें।
- प्रभावित जगह पर बर्फ का इस्तेमाल करें। इससे दानें दब जाएंगे और खुजली भी कम होगी। बर्फ लगाने के बाद मॉइश्चराइजर जरुर लगाए।
- एक बात का खास ख्याल रखें कि दानों को नाखून से खुजलाएं नहीं। वरना ये दाने पक भी सकते हैं और दाग भी बन सकता है।
जरुरी बात : पीरियड्स के दिनों में वैक्स कराने से बचें। इन दिनों में हमारा शरीर हॉर्मोनल बदलाव के चलते बहुत सेंसटिव हो जाता है। जिससे किसी भी तरह के इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। एक बात का ख्याल रखें, वैक्स कराने के तुरंत बाद गर्म माहौल में जाने से बचें। दरअसल, वैक्स कराने के बाद हमारे पोर्स खुल जाते हैं। ऐसे में बहुत अधिक गर्म और प्रदूषण वाली जगह पर जाने से पोर्स में गंदगी भर जाती है। गंदगी से फोड़े-फुंसी होने की आशंका बढ़ जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
