डैंड्रफ से मिलेगा छुटकारा, फटाफट करें ये उपाय
सर्दियों का समय हैं। ऐसे समय में बालों का रूखापन आम समस्या हैं। जिसके चलते डैंड्रफ ((Dandruff)) की समस्या हो जाती हैं और खुजली होने लगती हैं। इसके कारण सर की त्वचा को काफी नुकसान होता हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके…
सर्दियों का समय हैं। ऐसे समय में बालों का रूखापन आम समस्या हैं। जिसके चलते डैंड्रफ ((Dandruff)) की समस्या हो जाती हैं और खुजली होने लगती हैं। इसके कारण सर की त्वचा को काफी नुकसान होता हैं। इसलिए जितना जल्दी हो सके डैंड्रफ से पीछा छुड़ाने के प्रयास करने चाहिए। इस मुश्किल से निजात दिलाने के लिए आज हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसे उपाय जो डैंड्रफ (Dandruff) से पीछा छुड़ाने में आपकी मदद करेंगे। तो आये जानते हैं उन उपायों के बारे में।
* मेथी दाना : डैंड्रफ (Dandruff) को जड़ से दूर करने के लिए 2 चम्मच मेथी दानों को रात भर पानी में भिगोकर रखें और सुबह इसे पीस कर पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को सिर की त्वचा पर लगाएं और 30 मिनट के बाद सिर धो लें। हफ्ते में 2-3 बार इस प्रक्रिया को दोहराने से रूसी की समस्या दूर हो जाती है।
* नींबू का रस : नींबू के रस में काफी मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फॉसफोरस पाया जाता है जो आपके बालों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। नींबू को बालों में लगाने से बाल चमकदार, घने और डैंड्रफ फ्री होते है। नींबू को आप बाल धोने से पहले बालों की जड़ों में लगा ले जिसके बाद हेयर वॉश कर ले।
* टमाटर : ये ऑयली हेयर के लिए बेस्ट ऑप्शन है। एक पका हुआ टमाटर लें, इसके बीज को निकाल दें और इसे मैश करके पल्प (गुदा) बना लें। इसमें एक चम्मच मुलतानी मिट्टी मिलाएं और ध्यान रखें कि टमाटर का रस पूरी तरह गिरे नहीं। इस पैक को अच्छी तरह से लगाएं और इन पील्स से स्कैल्प को मसाज करें। ये बल्ड सर्कुलेशन को ठीक कर, डैंड्रफ को रोकता है। इसके सूखने के बाद, इसे ठंडे पानी से धो लें।
* प्याज : प्याज में एंटी बायोटिक लक्षण होते है जो संक्रमण को दूर करने के साथ बालों को चमकदार बनाते है। यहां पर प्याज के कुछ घरेलू उपाय बताएं जा रहे है जिन्हें अपनाकर डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा पा सकते है। दो चम्मच प्याज का रस और 3-4 बूंद नींबू के रस को मिलाकर अंगुलियों से हल्के-हल्के मसाज करें। अब इसे 15 मिनट के लिए सिर में ला रहने दें और फिर गुनगुने पानी से बालों को धो लें। ऐसा सप्ताह में दो बार करने से डैंड्रफ से निजात मिल सकती है।
* चुकंदर : चुकंदर को काट कर पानी में उबालें और रात को सोने से पहले इस पानी से सिर की मालिश करें। सुबह उठ कर गुनगुने पानी से सिर धो लें। कुछ दिनों तक लगातार इस पानी का इस्तेमाल करने से डैंड्रफ दूर होगा।
* आंवला : आंवला पूरे शरीर के साथ ही बालां के लिए भी उतना ही लाभकारी है। इसे तो बालों के लिए वरदान कहा जाता है। आंवले को कई तरह से उपयोग कर सकते है। इसका रस निकाल कर सिर में लगा सकते है या चाहे तो आंवले का रस पी भी सकते है। इसके अलावा आप आंवले के तेल में, आंवला पाउडर और तुलसी मिलाकर लगा सकते है। मिक्स करके सिर में 45 मिनिट के लिए लगा रहने दे जिसके बाद शैम्पू से हेयर वॉश कर ले। इसके बाद देखिए आपके बाल कितने स्मूद हो जाएंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
