24 घण्टे ऑनलाइन

पतली आइब्रो से है परेशान, घनी बनाने के लिए करें ये काम

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में हमारी आंखें और आइब्रों (Eyebrow) का अहम किरदार हैं। कुछ लड़किया बाल झड़ने से परेशान रहती हैं, तो कुछ आइब्रो (eyebrow) के बाल कम होने की वजह से परेशान रहती हैं। आइब्रों के बाल कम होने के कई…

24GhanteOnline
August 15, 2025
2 min read

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने में हमारी आंखें और आइब्रों (Eyebrow) का अहम किरदार हैं। कुछ लड़किया बाल झड़ने से परेशान रहती हैं, तो कुछ आइब्रो (eyebrow) के बाल कम होने की वजह से परेशान रहती हैं। आइब्रों के बाल कम होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे एलर्जी, ऑटोइम्यून डिसऑर्डर या फंगल संक्रमण।

जिस तरह सिर पर काले घने बाल हमारी पर्सनेलिटी में निखार लाते हैं, उसी तरह घनी आइब्रो भी हमारी खूबसूरती में इजाफा करती हैं। अगर आपकी भी आइब्रो कम हो रही हैं तो हम आपको कुछ घरेलू बेस्ट उपायों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें अपना कर आप अपनी आइब्रो के बालों की ग्रोथ बढ़ा सकती हैं।


  • अगर आइब्रो कम हो गई है तो रोज रात को सोने से पहले आइब्रो पर ऑलिव ऑइल लगाकर करीब 5 से 10 मिनट तक मसाज करें। इस तेल की मसॉज से आपकी आइब्रों की ग्रोथ बढ़ जाएगी।

  • घनी और काली आइब्रो जल्द ही करना चाहती हैं तो एलोवेरा जेल लगाएं। थोड़ा-सी एलोवेरा जेल से दिन में दो बार हल्की मसाज करने से आईब्रो घनी हो जाती हैं।

  • एक चम्मच कच्चा दूध रुई की मदद से आइब्रो पर लगाएं। आईब्रो की ग्रोथ बढ़ाने के लिए और आइब्रों को काला और शाइनी बनाने के लिए दूध की मसाज करें।

  • औषधीय गुणों से भरपूर नारियल तेल के जितने फायदे आपके सर के बालों के लिए है उतने ही आइब्रों के लिए भी है। मोटी और काली आइब्रो पाना चाहती है तो नारियल तेल से मसॉज करें।

  • प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा होता है। हर रोज दिन में एक बार प्याज का रस आईब्रो पर लगाने से ये जल्दी काली और घनी बनती हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…