24 घण्टे ऑनलाइन

टैनिंग से हाथ हो गए है बदसूरत, ऐसे बनेंगे सुंदर

अक्सर महिलाएं सिर्फ चेहरे का ही देखभाल करती हैं। चाहे उसे धूप से बचाना हो या अन्य देखभाल की लड़कियां सिर्फ चेहरे पर ही ध्यान देती हैं। अपने हाथों को भूल जाती हैं। इसका नतीजा ये होता है कि चेहरे का रंग अलग और हाथों की…

24GhanteOnline
July 18, 2025
2 min read

अक्सर महिलाएं सिर्फ चेहरे का ही देखभाल करती हैं। चाहे उसे धूप से बचाना हो या अन्य देखभाल की लड़कियां सिर्फ चेहरे पर ही ध्यान देती हैं। अपने हाथों को भूल जाती हैं।

इसका नतीजा ये होता है कि चेहरे का रंग अलग और हाथों की रंगत (Tanning) अलग नजर आती है। जो देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। अगर आप भी यही गलती तो नहीं कर रहीं। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं  हाथों को सॉफ्ट और सुंदर बनाने के टिप्स

स्किन केयर रूटीन में मॉइस्चराजेशन बहुत जरूरी है। चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा रहे हैं तो इसे हाथों पर भी लगाएं। गर्मी में स्किन की नमी सूखने लगती है और वह काली-बेजान नजर आने लगती है। स्किन में नमी को बरकरार रखना चाहते हैं तो दिन में दो बार त्वचा पर मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।

वैसे तो हम दिन में कई बार हाथ धोते हैं, लेकिन अधिकतर का तरीका गलत होता है। हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करना चाहिए और केमिकल फ्री प्रोडक्ट्स ही यूज करने चाहिए। केमिकल वाले प्रोडक्ट्स से स्किन ड्राई पड़ने लगती है। हाथों को धोने के बाद इन पर मॉइस्चराइजर जरुर लगाएं।हाथ तो दिन भर में कई बार धुलते है पर मॉइस्चराइजर लगाना भूल जाते हैं।

हमें हफ्ते में एक बार स्किन को एक्सफोलिएट करना चाहिए क्योंकि इससे त्वचा में मौजूद डेड सेल्स रिमूव हो पाते हैं. डेड सेल्स अगर स्किन में जमे रहे तो इस कारण भी वह डार्क नजर आती है. रूखी और बेजान स्किन को रिपेयर करने के लिए स्क्रबिंग करना बेस्ट रहता है।

अगर आप धूप में निकल रही है तो मुंह पर स्टॉल बांधने के साथ साथ हाथों को भी ढक कर निकलें।  धूप या गर्मी में स्किन आसानी से काली पड़ती है लेकिन इसे ढक लेने से बचाव हो पाता है। हाथों की खूबसूरती पर ग्रहण नहीं लगाना चाहते हैं तो हमेशा बाहर निकलने से पहले इन्हें भी ढक कर ही निकलें।

हाथों की स्किन अगर डार्क हो गई है तो इसके लिए आप नींबू-एलोवेरा के घरेलू नुस्खे को आजमा सकते हैं। एक बर्तन में नींबू का रस लें और इसमें थोड़ी देर हाथों को रखें। अब ठंडे पानी से हाथों को धोएं और मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके बाद हाथों की एलोवेरा से मसाज करें। ये तरीका हाथों पर जमे कालेपन के कम कर सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…