24 घण्टे ऑनलाइन

गुस्से पर नहीं रहता है काबू, तो इन उपायों से दिमाग रहेगा शांत

हमारे ही बीच ऐसे कई लोग होते हैं जिनका गुस्से (Anger) पर काबू करना नामुमकिन सा होता है। जिसके लिए ये लोग खुद भी बहुत परेशान होते है। इस गुस्से न न सिर्फ एक दूसरे के बीच लड़ाइयां होती है बल्कि गुस्से करने वाले को मानसिक…

24GhanteOnline
August 20, 2025
2 min read

हमारे ही बीच ऐसे कई लोग होते हैं जिनका गुस्से (Anger) पर काबू करना नामुमकिन सा होता है। जिसके लिए ये लोग खुद भी बहुत परेशान होते है। इस गुस्से न न सिर्फ एक दूसरे के बीच लड़ाइयां होती है बल्कि गुस्से करने वाले को मानसिक और शारीरिक दोनों ही तरह का नुकसान पहुंचता हैं।

ऐसे में सभी को अपने-अपने गुस्से पर काबू रखना बेहद ही जरूरी होता है। वैसे तो इसके कई तरह के उपाय है, लेकिन इसका सबसे अच्छा उपाय योग (Yoga) है। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं योग की वो मुद्राए जिसके जरिए दिमाग को शांत किया जा सकता है और गुस्से पर काबू पाया जा सकता है।

मुष्ठि मुद्रा

इस मुद्दा में दोनों हाथों की मुट्ठी बनाएं और अपने अगूंठे को दूसरी उंगलियों पर रखें। दिमाग को शांत करने के लिए इसी मुद्रा में 10 से 15 मिनट तक बैठें। मुष्ठि मुद्रा को करते वक्त ध्यान केवल योग पर ही केंद्रित करने से फायदा पहुंचता है।

ज्ञान मुद्रा

दिमाग और शरीर को स्वस्थ रखने के लिए अक्सर योगा के आसन ज्ञान मुद्रा करने की सलाह दी जाती है। ज्ञान मुद्रा स्वास्थ्य के साथ-साथ क्रोध को काबू रखने का भी बेस्ट तरीका माना जाता है। ज्ञान मुद्रा करने के लिए पद्मासन में बैठे और हाथों को सीधा करते हुए तर्जनी उंगली के साथ अंगूठे को मिलाइए। नियमित तौर पर ज्ञान मुद्रा करने से गुस्से पर काबू पाया जा सकता है।

उन्मनी मुद्रा

उन्मनी मुद्रा मुद्रा करने से ध्यान केंद्रित होता है। लाजिमी सी बात है जब आपका ध्यान किसी एक चीज पर केंद्रीत होता है तब गुस्सा नियंत्रित रहता है। उनमामी मुद्रा करने के लिए भौंहों को बीच में केंद्रित करें। इस आसन को करते वक्त शांत रहें और कुछ भी न सोचें।

सेपना मुद्रा

सेपना मुद्रा करने से स्ट्रेस का लेवल कम होता है। योग का यह आसान दिमाग से नेगेटिव एनर्जी को बाहर निकालने का काम करता है। नेगेटिव शक्तियां शरीर से बाहर निकलने के बाद दिमाग शांत हो जाता है और गुस्से पर काबू पाया जा सकता है।

इस आसन को करने के लिए हाथेलियों को एक साथ रखें। ध्यान रहे कि आपकी पांचों उगुलियां एक-दूसरे से जोड़ें। तर्जनी उंगली को एक साथ रखें और अन्य सभी उंगलियों को मोड़कर आपस में बांध लें।

Tags:yogasan

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…