24 घण्टे ऑनलाइन

रात को कर लें ये काम, मिलेगी जवा-निखरी त्वचा

आमतौर पर देखा जाए तो हम सभी दिनभर तो अपनी त्वचा (Skin) की देखभाल सही तरह से करते हैं पर रात के समय शारीरिक थकान के चलते उसे अनदेखा करके सो जाते हैं। पर क्या आप जानते है कि रात के समय जब हम सो रहे होते है तब भी हमारे…

24GhanteOnline
May 26, 2026
3 min read

आमतौर पर देखा जाए तो हम सभी दिनभर तो अपनी त्वचा (Skin) की देखभाल सही तरह से करते हैं पर रात के समय शारीरिक थकान के चलते उसे अनदेखा करके सो जाते हैं। पर क्या आप जानते है कि रात के समय जब हम सो रहे होते है तब भी हमारे शारीरिक अंग अपना काम सुचारू रूप से कर रहे होते है।

जिससे आप सुबह उठकर अपने आप में फ्रेश सा महसूस कर सकें। प्रदूषित वातावरण का प्रभाव हमारी त्वचा को ज्यादा प्रभावित करता है। इससे त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है और त्वचा की नमी खो जानें से इसकी प्राकृतिक चमक भी खो जाती है।

ऐसे समय में त्वचा की देखभाल करना काफी जरूरी होता है। कुछ छोटे से उपाय है जिन्हें सोने से पहले करके आप निखरी-जवान त्वचा पा सकती हैं।

# पानी : शरीर में होने वाली अशुद्धियों को दूर करने के लिए हम पानी का प्रयोग करते हैं। जिससे शरीर के अंदर से विषैले तत्व मूत्र के द्वारा बाहर आ जाते हैं। इसी तरह से त्वचा की अशुद्धियों को दूर करने के लिए पानी काफी आवश्यक होता है। इसके लिए आप हमेशा रात को सोने से पहले शीतल पानी से अपनी त्वचा को साफ करके ही बिस्तर पर जाये। पानी का उपयोग आपकी त्वचा पर एक अच्छए क्लीजंर के रूप में काम करता है।

# नारियल तेल : नारियल तेल बालों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रात को सोने से पहले इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। यह त्वचा पर आ रही झुर्रियों को दूर करने के साथ ही चेहरे की नमीं को बरकरार रखने में मदद करता है।

# नमक : रात को नहाते वक्त अपने पानी में थोड़ा सा नमक मिला लें साथ ही हल्का गर्म पानी ले। ऐसा करने से आपके शरीर में मौजूद तत्व जिसके कारण संक्रमण की आंशका है। वह हट जाएगे। जिससे आपको कोई समस्या नहीं होगी।

# मेकअप हटाएं : सोने से पहले अच्छे क्लिंजिंग मिल्क से मेकअप जरूर हटाएं। क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करेंगी तो आपकी स्किन सांस नहीं ले पाएगी।लिहाजा, आपके चेहरे पर कई दाग-धब्बे, पिंपल, एक्ने नजर आने लगेंगे।

# गुलाबजल और ग्लिसरीन : गुलाबजल और ग्लिसरीन को मिलाकर चेहरे पर लगाने से त्वचा साफ सुंदर मुलायम बनती है। इसका प्रयोग रोज रात को सोने से पहले करना चाहिए।

# पूरी नींद लें : त्वचा की उचित देखभाल करने के बाद आप अब आराम से मीठी, प्यारी नींद लें। जिससे सुबह आपकी त्वचा काफी खूबसूरत नजर आती है। बिना किसी तनाव के आप 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें और शरीर के साथ साथ त्वचा को भी स्वस्थ रखें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…