रीति-रिवाजों के साथ हेमकुंड साहिब के खुले कपाट, तीन हजार श्रद्धालु बने साक्षी
उत्तरकाशी। उत्तराखंड स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के कपाट आज 25 मई रविवार को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए हैं। साल की पहली अरदास के साथ गुरु महाराज का पहला हुक्मनामा जारी…
उत्तरकाशी। उत्तराखंड स्थित सिखों के पवित्र धर्म स्थल हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के कपाट आज 25 मई रविवार को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ हेतु खोल दिए गए हैं। साल की पहली अरदास के साथ गुरु महाराज का पहला हुक्मनामा जारी हुआ। सुबह पंच प्यारों की अगुवाई में सिख श्रद्धालुओं का पहला जत्था हेमकुंड साहिब पहुंचा, इसके बाद पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ के लिए खुल गए हैं। करीब तीन हजार श्रद्धालु इस पल के साक्षी बने और साल की पहली अरदास के साथ शबद कीर्तन पाठ चल रहे हैं। हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) दरबार को या गया है। अभी तक तकरीबन 75 हजार श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा दिया है और ये सिलसिला जारी है। करीब 3000 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने के दौरान मौजूद रहे।
हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) के दर्शनों को लेकर सिख श्रद्धालुओं में उत्साह देखने लायक है। शनिवार को गोविंदघाट के गुरुद्वारे में अखंड साहिब को भोग अर्पित करने के बाद शबद कीर्तन आयोजित किया गया।वही सुबह आठ बजे सेना और पंजाब से आए बैंड के मधुर धुन के बीच पंज प्यारों की अगुवाई में श्रद्धालुओं का पहला जत्था घांघरिया के लिए रवाना हुआ।
हेमकुंड साहिब यात्रा का शुभारंभ, सीएम और राज्यपाल ने पहले जत्थे को दिखाई हरी झंडी
15 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित विश्व विख्यात हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) की यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन और गुरुद्वारा कमेटी की ओर से हेमकुंड साहिब में श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। हालांकि धाम में अभी भी बर्फ जमी हुई है। हेमकुंड साहिब जी की यात्रा को लेकर सिख श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है।
उत्तराखंड के चमोली जिले में हेमकुंड साहिब (Hemkund Sahib) स्थित है। जिसे सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह की तपोस्थली भी माना जाता है। वहीं हेमकुंड साहिब को दुनिया का सबसे ऊंचा गुरुद्वारा भी है, कपाट खुलने के बाद जहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…
13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर
देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…
ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति
देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…
उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…
