24 घण्टे ऑनलाइन

खूबसूरती में खलल डालती हैं डबल चिन, ये उपाय करेंगे इसे कम

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए बहुत कुछ करती हैं। लेकिन, कभी-कभी छोटी-छोटी चीजें उनकी खूबसूरती को खराब कर देती है। आप कुछ कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करके अपने चेहरे पर चमक तो जरूर ला सकते हैं, लेकिन जब…

24GhanteOnline
August 25, 2026
3 min read
खूबसूरती में खलल डालती हैं डबल चिन, ये उपाय करेंगे इसे कम

महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बनाएं रखने के लिए बहुत कुछ करती हैं। लेकिन, कभी-कभी छोटी-छोटी चीजें उनकी खूबसूरती को खराब कर देती है। आप कुछ कॉस्मेटिक्स का इस्तेमाल करके अपने चेहरे पर चमक तो जरूर ला सकते हैं, लेकिन जब यह सही शेप में ना हो तो यह चमक भी फीकी पड़ने लगती हैं। ऐसा देखने को मिलता हैं जब चेहरे पर डबल चिन (Double Chin)  आने लगती हैं। गले और ठुड्डी के बीच में जब अत्यधिक चर्बी जमा होने लगती है तो इसे डबल चिन कहा जाता है। कई बार देखा गया है व्यक्ति का वजन ज्यादा न होने पर भी ठुड्डी के नीचे फैट जम जाता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो आज हम आपके लिए कुछ ऐसे उपाय लेकर आए हैं जिनकी मदद से डबल चिन (Double Chin) को घटाया जा सकता हैं। आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

अंडे की सफेदी

बता दें कि डबल चिन (Double Chin)  की समस्या को दूर करने के लिए आप अंडे की सफेदी का इस्तेमाल करने। यह इस परेशानी को दूर करने में मदद करता है। दूध में शहद और अंडे के सफेद भाग को मिलाकर लगाएं। इससे डबल चिन की समस्या दूर होती है। इसे डेली डेली 30 मिनट यूज करें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क साफ दिखने लगेगा।

ग्रीन टी

एक कप गर्म पानी में एक चम्मच ग्रीन टी डालें। पांच-दस मिनट के बाद चाय छान लें। अब इसमें शहद मिलाएं और धीरे-धीरे पीएं। ऐसा आप एक दिन में करीब तीन बार करें। ग्रीन टी में कैटेचिन पाया जाता है, जो ग्रीन टी को एंटीऑक्सीडेंट और वजन घटाने के लिए बेहतर है

जीभ को करें स्ट्रेच

जीभ को स्ट्रेच करने से आपको खूब फायदा मिल सकता है। इसके लिए आपको बस शांति से किसी जगह पर सीधे बैठना है। इस करने के लिए अपने सिर को पीछे झुकाएं। अब अपनी जीभ को मजबूती से दबाएं, जिससे आपकी गर्दन की मांसपेशियों में तेज दर्द हो। कोशिश करें और अपनी चिन को गर्दन की ओर खींचें।

गुआशा

यह एक तरह का टूल है जो चेहरे पर इस्तेमाल किया जाता है। इससे जो-लाइन के साथ-साथ चीक बोन्स को डिफाइन किया जाता है। यह मसल्स को टोन करने के लिए भी अच्छा है। आजकल बड़ी-बड़ी सेलेब्स भी गुआशा का इस्तेमाल करने लगी हैं।

गेहूं के बीज का तेल

गेहूं के बीज का तेल विटामिन-ई से समृद्ध होता है, जो उम्र के साथ-साथ त्वचा पर होने वाले प्रभाव को कम करने में मदद कर सकता है। इससे हम यह कह सकते हैं कि गेहूं के बीज का तेल ठुड्डी के आसपास की त्वचा के ढीलेपन को ठीक कर त्वचा को पोषित करने का काम कर सकता है। साथ ही डबल चिन (Double Chin) की समस्या से निजात पाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…