24 घण्टे ऑनलाइन

दिल्ली में बनेगी डबल इंजन की सरकार: सीएम पुष्कर सिंह धामी

देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह के दृष्टिगत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की।…

24GhanteOnline
January 25, 2025
2 min read

देहारादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों के शुभारंभ समारोह के दृष्टिगत तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से बात की। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में मीडिया से बातचीत के दौरान दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनने का दावा किया है।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि पूरे देश में इस समय लोग डबल इंजन की सरकारों को प्राथमिकता दे रहे हैं। दिल्ली की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है और वहां पर भाजपा की सरकार बनेगी। लोग दिल्ली में डबल इंजन की सरकार बनाएं।

सीएम धामी (CM Dhami) ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के अपडेट को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि यूसीसी की सभी तैयारी पूरी हो गई हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री धामी दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। सीएम दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार में जुटे हैं। वह जनता से भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। दिल्ली का चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं ने पूरा जोर लगा दिया था। नेता जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हालांकि, दिल्ली में भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

भाजपा, कांग्रेस और आप पार्टियां दिल्ली में अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक चरण में पांच फरवरी को मतदान होगी। परिणाम आठ फरवरी को घोषित होंगे। ज्ञात हो कि उत्तराखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 20 जनवरी को हुई बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी थी।

सीएम धामी (CM Dhami) ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा था कि हमने जो वादा किया था उसे पूरा किया है। जब हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनाव में जनता के बीच गए थे, तब हमने उनसे वादा किया था कि राज्य में सरकार बनने के बाद हमारा पहला कदम उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने का होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…