24 घण्टे ऑनलाइन

राष्ट्रपति 12 जून को पहुंचेंगी देहरादून, आईएमए की 13 की पासिंग आउटपरेड में होंगी शामिल

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 12 जून काे दाे दिवसीय दाैर पर देहरादून पहुंचेंगी। सरकारी…

24GhanteOnline
June 1, 2026
1 min read

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) 13 जून को भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। राष्ट्रपति 12 जून काे दाे दिवसीय दाैर पर देहरादून पहुंचेंगी।

सरकारी प्रवक्ता ने सोमवार को जानकारी दी कि राष्ट्रपति मुर्मु (Draupadi Murmu) 12 और 13 जून को दो दिवसीय देहरादून दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति 13 जून काे सुबह 7:30 बजे अकादमी ओ परिसर में ही आईएमए के 158वें रेगुलर कोर्स और 141वें टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स की पासिंगआउट परेड की सलामी लेंगी और प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले जेंटलमैन कैडेट्स को संबोधित करेंगी। इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को सम्मानित भी किया जा सकता है।

उल्लेखनीय है कि भारतीय सैन्य अकादमी की पासिंग आउट परेड देश की प्रतिष्ठित सैन्य परंपराओं में शामिल है। यह समारोह उन कैडेट्स के लिए विशेष महत्व रखता है, जिन्होंने कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने की योग्यता हासिल की है।

राष्ट्रपति (Draupadi Murmu) का यह दौरा उत्तराखंड और विशेष रूप से देहरादून के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और सेना की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

सरदार पटेल ने रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की मजबूत नींव: CM धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और…

13 नवंबर को होगा तीसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन, युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

देहरादून। उत्तराखंड के विकास में प्रवासी उत्तराखंडियों के अनुभव, विशेषज्ञता और योगदान को जोड़ने की दिशा में राज्य सरकार आगामी 13 नवंबर 2026 को तृतीय प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। सम्मेलन का आयोजन…

ऊर्जा क्षेत्र में उत्तराखंड को बड़ी कामयाबी, त्यूणी-प्लासू प्रोजेक्ट को मिली वन स्वीकृति

देहरादून। उत्तराखंड में जल विद्युत उत्पादन और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई है। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड (यूजेवीएनएल) की 72 मेगावाट क्षमता वाली त्यूणी-प्लासू जल विद्युत परियोजना…

उत्तराखंड में 12 साल में 2.25 लाख करोड़ की योजनाएं, CM धामी ने गिनाईं उपलब्धियां

देहरादून: उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं, बुनियादी सुविधाओं और आर्थिक प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में…