24 घण्टे ऑनलाइन

हाई ब्लड प्रेशर से मिलेगा निजात, ये चाय बनेगी रामबाण

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या दिन ब दिन आम होती जा रही है। कई बार नमक के सेवन में कटौती और योग-व्यायाम के नियमित अभ्यास के बावजूद ब्लड प्रेशर काबू में नहीं आता। ‘ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन’ में छपे एक नए…

24GhanteOnline
March 8, 2026
2 min read

उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure) की समस्या दिन ब दिन आम होती जा रही है। कई बार नमक के सेवन में कटौती और योग-व्यायाम के नियमित अभ्यास के बावजूद ब्लड प्रेशर काबू में नहीं आता। ‘ब्रिटिश जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन’ में छपे एक नए अध्ययन में इस स्थिति से गुजर रहे मरीजों को दिन में दो बार ग्रीन-टी (Green Tea) का सेवन करने की सलाह दी गई है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक ग्रीन-टी (Green Tea) में फ्लैवेनॉयड प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट रक्त धमनियों की दीवारों को न सिर्फ मजबूत बनाते हैं, बल्कि उनमें कोलेस्ट्रॉल जमने का खतरा भी घटाते हैं। इससे खून के बहाव के दौरान धमनियों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

जेसिका निब्स के नेतृत्व में हुए इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने हाइपरटेंशन से जूझ रहे 200 मरीजों को तीन समूह में बांटा। पहले समूह को लगातार 12 हफ्ते तक दिन में दो बार ग्रीन-टी (Green Tea) पिलाई। वहीं, दूसरे समूह को ब्लैक-टी, जबकि तीसरे को दूध वाली चाय का सेवन करवाया। 13वें हफ्ते में सभी प्रतिभागियों के रक्तचाप की जांच की गई।

इस दौरान ग्रीन-टी की चुस्की लेने वाले प्रतिभागियों के सिस्टॉलिक ब्लड प्रेशर में सर्वाधिक 2.6 एमएमएचजी और डायस्टॉलिक रक्तचाप में 2.2 एमएमएचजी की गिरावट देखी गई। उनके शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर में भी खासी कमी आई। अध्ययन में ब्लैक-टी भी रक्तचाप घटाने में खासी असरदार मिली है। वहीं, दूध वाली चाय से कुछ मरीजों के रक्तचाप में वृद्धि दर्ज की गई।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…