24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मियों में ठंडा रहने के लिए पीएं खस का शरबत, शरीर को होंगे ये फायदे

खस (Khus) एक सुगंधित घास होती है। इस पौधे की ऊंचाई 5 से 6 फीट की होती है। यह शरबत खस ( Khus Sharbat) पौधे की जड़ से तैयार किया जाता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। आज हम आपको खस के शरबत के कुछ फायदों के…

24GhanteOnline
June 10, 2026
5 min read

खस (Khus) एक सुगंधित घास होती है। इस पौधे की ऊंचाई 5 से 6 फीट की होती है। यह शरबत खस ( Khus Sharbat) पौधे की जड़ से तैयार किया जाता है। यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करता है। आज हम आपको खस के शरबत के कुछ फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। गर्मियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में अक्सर लोग डिहाइड्रेशन के शिकार होने लगते हैं। इस मौसम में अगर सेहत का खास ख्याल ना रखा जाए तो यह काफी खतरनाक होता है। गर्मियों में लोग अक्सर ऐसी ड्रिंक्स पीना पसंद करते हैं जो उन्हें ठंडक पहुंचाए और हाइड्रेट रखे। इसके लिए खस का शरबत ( Khus Sharbat) आपके काफी काम आ सकता है। खस का शर्बत सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।

गर्मी की चपेट से बचने के लिए खस का शर्बत बहुत कारगर होता है। खस की तासीर ठंडी होती है, जिसके कारण यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने के साथ आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड भी रखता है। ज्यादा गर्मी पड़ने पर शरीर में लगातार पानी की कमी हो जाती है और व्यक्ति को डिहाइड्रेशन हो जाता है। ऐसे में ज्यादा गर्मी में खस का शर्बत पीना फायदेमंद हो सकता है। खस का शर्बत लू यानी हीट स्ट्रोक से भी बचाएगा। ऐसे में आप रोज की दिनचर्या में खस का शरबत जरूर शामिल करें। इससे आपको बहुत फायदा मिलेगा। खस क्या है हो सकता है कुछ लोगों को खस के बारे में मालूम न हो तो हम आपको बता दें कि खस एक तरह की सुगंधित घास है। खस को कुछ लोग खसखस भी कहते हैं। इसका प्रयोग कई खाने की चीजों में किया जाता है। खस में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं।

खस का शरबत ( Khus Sharbat) पीने के फायदे –

खस के शरबत के सेवन से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। इसे पीने से शरीर में कभी पानी की कमी नहीं होती। तेज गर्मी के कारण होने वाले हीट स्ट्रोक से भी राहत मिलती है। खस का शरबत पीने से ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है। खस के सेवन से शरीर का रक्त साफ होता है, जिससे चेहरे पर कील-मुंहासे नहीं होते और निखार आता है। खस से शरीर में आयरन की पूर्ति होती है। गर्मी में पसीना और धूल-धुंए के कारण आंखों की जलन की समस्या होती है। खस का शरबत पीने से यह समस्या दूर हो जाती है। खस का शरबत पीने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे बार-बार व्यक्ति बीमार नहीं पड़ता है।

1 – ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाए- खस में लोहा, मैंगनीज और बी 6 विटामिन भरा होता है। इसमें मौजूद लोहे से शरीर में रक्त परिसंचरण में सुधार होता है। जबकि, इसमें मैंगनीज की मौजूदगी से ब्‍लड प्रेशर के लेवल को बैलेंस करना आसान हो जाता है।

2- आंखों की रेडनेस को करे दूर- खस शरबत की तासीर ठंडी होती है इसके अलावा खस में जिंक होता है जो आंखों की रेडनेस को कम करता है आंखों की लालिमा को दूर करे खस शरबत एक मूत्रवर्धक है जिसमें ठंडा गुण होता। इसके अलावा, खस में जस्ता होता है जो कि आंखों की लालिमा को कम करने में मदद करता है। अगर आपकी आंखों में लालिमा है तो आप दिन में एक गिलास खस का शरबत पिएं। आंखों की लालिमा तभी होती है जब गर्मी लगी हो। खस शरबत की तासीर ठंडी होती है इसके अलावा खस में जिंक होता है. जो आंखों की रेडनेस को कम करता है.

3- प्यास बुझाए- गर्मियों के मौसम में पसीना बहुत ज्यादा आने की वजह से प्यास भी काफी लगती है ऐसे में खस का शरबत शरीर को ठंडक पहुंचाने का काम करता है इसमें नींबू का रस मिलाकर पीने से यह और भी ज्यादा पौष्टिक होता है अत्‍यधिक प्‍यास बुझाए गर्मियों में अगर धड़ा धड़ा पसीना आता है तो एक गिलास खस का शरबत पिएं। इस ड्रिंक में शरीर को ठंडक पहुंचाने के तत्‍व होते हैं। अगर आप इसमें नींबू का रस मिलाते हैं तो यह आपके शरीर के लिये और भी ज्‍यादा पौष्‍टिक हो जाता है।

4-एंटीऑक्सीडेंट से होता है भरपूर- इसमें ढेर सारे एंटीऑक्‍सीडेंट होते हैं यह एंटीऑक्‍सीडेंट ना सिर्फ इम्‍यूनिटी को बढाते हैं बल्‍कि शरीर में ऑर्गन और टिशू को भी फ्री रैडिकल्‍स से बचाते हैं

5. शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता- यह जरुरी है कि आप गर्मी में अपने शरीर को हाइड्रेट रखें। लेकिन खस के शर्बत को अगर आप पीते हैं तो आपका शरीर हमेशा हाइड्रेट रहेगा। गर्मियां आते ही लोग शरीर को ठंडा रखने के लिये तरह-तरह की चीज़े आजमाने लगते हैं। गर्मी में अगर बच के ना रहा जाए तो यह सेहत के लिये बड़ी खतरनाक साबित हो सकती है। इस मौसम में खुद को हाइड्रेट रखना ना भूलें और समय समय पर पानी पीते रहें। पानी के अलावा ऐसे कई और पेय पदार्थ हैं जिनका आप गर्मियों में सेवन कर सकते हैं। इसमें सबसे बड़ा नाम है खस के शर्बत का।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…