तेजी से बढ़ता वजन होगा कम, बस रोजाना पिएं ये खास टी
हर एक व्यक्ति के दिन की शुरुआत चाय की प्याली से होती है। कुछ लोग दूध की चाय पीना पसंद हैं, तो कुछ लोग नींबू की चाय पीना पसंद करते हैं। जबकि कुछ लोग बढ़ते वजन को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। हालांकि, कई अन्य…
हर एक व्यक्ति के दिन की शुरुआत चाय की प्याली से होती है। कुछ लोग दूध की चाय पीना पसंद हैं, तो कुछ लोग नींबू की चाय पीना पसंद करते हैं। जबकि कुछ लोग बढ़ते वजन को कम करने के लिए ग्रीन टी का सेवन करते हैं। हालांकि, कई अन्य चाय हैं, जिनके बारे में लोगों को बहुत कम पता है। इनमें एक रोज़ टी (Rose Tea) है।
जैसा कि हम सब जानते हैं कि गुलाब के फूल का इस्तेमाल परफ्यूम में किया जाता है। जबकि यह प्रेम का प्रतीक भी है। इसके साथ ही गुलाब की पत्तियों की चाय भी पी जाती है। इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं।
आइए रोज़ टी (Rose Tea) के फायदे जानते हैं-
वजन कम करने में फायदेमंद
आजकल हर तीसरा व्यक्ति मोटापे से परेशान हैं। अगर आप अपने बढ़ते वजन को कम करना चाहते हैं, तो रोजाना रोज़ टी जरूर पिएं। इसके सेवन से फैट बर्न होता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। विशेषज्ञों की मानें तो इसमें ऐंटी-ऑक्सिडेंट्स और ऐंटी-इंफ़्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, जो वजन कम करने में सहायक होते हैं।
टॉक्सिन बाहर करने में मददगार
अक्सर ऐसा देखा जाता है कि लोग जंक फ़ूड पर अधिक निर्भर रहते हैं। इसमें अधिक मात्रा में कैलोरी होती है। जबकि नमक भी इसमें अधिक रहता है। इन फूड्स को डायजेस्ट करने में लंबा वक्त लगता है। इससे शरीर में विषाक्त पदार्थों का भंडारण होने लगता है। ऐसे में आप शरीर से टॉक्सिन को बाहर करने के लिए रोज़ टी का सहारा ले सकते हैं। इसमें लैक्सेटिव और ड्यूरेटिक के गुण मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल में रखता है। जबकि टॉक्सिन को बाहर करता है।
त्वचा के लिए लाभदायक
इसमें एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा की समस्या को कम करने में सहायक होते हैं। रोज टी (Rose Tea) की तासीर ठंडी होती है। इसलिए यह त्वचा और पेट के लिए लाभदायक होती है। इसके सेवन से त्वचा में एक्स्ट्रा निखार आता है। आप सुबह और शाम दोनों समय रोज टी का सेवन कर सकते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
