24 घण्टे ऑनलाइन

सेहत के लिए फायदेमंद है गर्म पानी पीना

पानी (Water) का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना और शरीर को हाइड्रेड रखना बेहद जरूरी है। वैसे तो पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इसके हमारे स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ हैं। लेकिन अक्सर अपने दिन की शुरुआत…

24GhanteOnline
December 6, 2025
2 min read

पानी (Water) का पर्याप्त मात्रा में सेवन करना और शरीर को हाइड्रेड रखना बेहद जरूरी है। वैसे तो पानी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। क्योंकि इसके हमारे स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ हैं। लेकिन अक्सर अपने दिन की शुरुआत सामान्य पानी से करने की तुलना में गर्म पानी (hot water) से करने की सलाह दी जाती है। क्योंकि गर्म पानी पीने से हमें  स्वास्थ्य संबंधी अनेक लाभ मिलते हैं। पर अधिक मात्रा में इसका सेवन करना भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

हम आपको बता रहे हैं गर्म पानी पीना आपके स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभकारी है, साथ ही अधिक मात्रा में इसका सेवन करने से आपके स्वास्थ्य पर इसके क्या प्रभाव पड़ सकते हैं।

जब गर्म पानी आपके पेट और आपकी आंतों से गुजरता है, तो इससे पाचन अंग (digestive organs) हाइड्रेट होते हैं। यह कचरे को ठीक तरह से खत्म करने में मदद करता है। गर्म पानी से आंतों की सिकाई होती है, जो आपके तंत्रिका तंत्र को शांत करती है और आप शरीर में दर्द का कम अनुभव करती हैं। इस तरह यह कब्ज की समस्या को दूर करने और वजन घटाने में भी मददगार साबित होता है।

शरीर में विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने के लिए गर्म पानी आपके शरीर के तापमान को अस्थायी रूप से बढ़ाता है। शरीर के बढ़े हुए तापमान के कारण पसीना निकलता है, जिससे छिद्रों को साफ करने में मदद मिलती है, इस प्रकार यह आपकी त्वचा को प्राकृतिक रूप से पोषण देता है और मुंहासों, फुंसियों और त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के लिए शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है।

आयुर्वेदिक विज्ञान और पुणे के आयुर्वेदिक अस्पताल के अनुसार गर्म पानी एक वैसोडिलेटर के रूप में काम करता है, जिसका अर्थ है कि यह रक्त वाहिकाओं का विस्तार करता है। जिससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है। गर्म पानी पीने और गर्म पानी की थैली लगाने को अक्सर मासिक धर्म में ऐंठन के लिए एक प्रभावी उपचार के रूप में माना जाता है, क्योंकि यह मांसपेशियों को आराम देकर दर्द को कम करने में मदद करता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…