24 घण्टे ऑनलाइन

फेस हो जाता है ड्राई, इन चीजों से दूर होगी परेशानी

गर्मियों (Summer) का मौसम आ चुका हैं जिसमें सेहत के साथ ही त्वचा का भी ख्याल रखना जरूरी होता हैं। पानी की कमी की वजह से जहां सेहत खराब हो सकती हैं, वहीँ त्वचा को भी रूखेपन (Dryness) का सामना करना पड़ता हैं। गर्मियों के…

24GhanteOnline
May 31, 2026
3 min read

गर्मियों (Summer) का मौसम आ चुका हैं जिसमें सेहत के साथ ही त्वचा का भी ख्याल रखना जरूरी होता हैं। पानी की कमी की वजह से जहां सेहत खराब हो सकती हैं, वहीँ त्वचा को भी रूखेपन (Dryness) का सामना करना पड़ता हैं। गर्मियों के इन दिनों में जहां पसीने के चलते त्वचा पर मॉइस्चराइज़र टिक नहीं पाटा हैं एवं तेज धूप और शुष्क हवाएं त्वचा को रूखा (Dryness) और बेजान बना देती है। अब सवाल उठता हैं कि आखिर त्वचा की देखभाल कैसे की जाए।

तो आज इस कड़ी में हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपचार लेकर आए हैं जिनकी मदद से गर्मियों में त्वचा को रूखेपन (Dryness) से छुटकारा मिलेगा। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करना त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आजकल ऐसे कई ब्यूटी प्रोडक्ट हैं, जिनमें एलोवेरा जेल मिला होता है। एलोवेरा से त्वचा का रूखापन (Dryness) दूर होता है और त्वचा सॉफ्ट होती है। एलोवेरा में हीलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं। आप एलोवेरा के ताजे जेल से चेहरे की मसाज करें और रात भर के लिए छोड़ दें। आप इस प्रक्रिया को हर रोज दोहरा सकती हैं।

दही

योगर्ट या दही से त्वचा को नमी प्रदान करने का एक बेहतरीन माध्यम है। इसके अलावा इसमें एन्टीऑक्सिडेंट एवं जलनरोधी गुण रूखी त्वचा को सुकून प्रदान करते है। इसमें मौजूद लैक्टिक एसिड रूखापन या जलन पैदा करने वाले जीवाणुओं को दूर करते है। ताजा दही से धीरे-धीरे अपने चेहरे पर मालिश करें और दस मिनट के लिए छोड़ दें इसके बाद त्वचा को धो लें।

नारियल का तेल

नारियल का तेल ना सिर्फ बालों के लिए बल्कि त्वचा के लिए वरदान है। इसमें हेल्दी फैटी एसिड होते हैं। जिससे स्किन सॉफ्ट रहती है। नारियल तेल के विकल्प में बेबी आयल और वेजिटेबल आयल का ही इस्तेमाल कर सकती हैं। आप रूखी त्वचा में नारियल का तेल लगाकर छोड़ दें। एक दिन में एक से दो बार इसे लगाएं।

जोजोबा ऑयल

आमतौर पर जोजोबा ऑयल का इतेमाल ज्यादातर ब्यूटी प्रोडक्ट्स में किया जाता है। इससे त्वचा मुलायम होती है। इससे ग्लो भी बढ़ता है। इसकी एंटीएजिंग प्रॉपर्टी एजिंग से छुटकारा दिलाने में सहायक हैं। इसे लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ़ कर लें। फिर जोजोबा आयल की कुछ बूंदे लेकर चेहरे की अच्छे से मसाज करें। कुछ देर बाद टॉवल से साफ कर लें।

ओटमील

रूखी त्वचा पर ओटमील का इस्तेमाल करने से बहुत फायदा होता है। स्नान से पहले त्वचा पर ओटमील को पानी के साथ मिलाकर लगाए तथा पाँच मिनट के लिए छोड़ दें। रूखी त्वचा के लिए ये घरेलू नुस्ख़ा बहुत लाभकारी होता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…