24 घण्टे ऑनलाइन

रूखे होंठ बनेंगे सॉफ्ट एंड ब्यूटीफुल, ट्राई करें ये उपाय

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में होंठों (Lips) का बहुत महत्व होता हैं, बदलते मौसम के साथ ये बेजान होने लगते हैं और इनका आकर्षण घटने लगता हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें से मुख्य हैं पानी की कमी, जलवायु और पोषक…

24GhanteOnline
June 12, 2026
4 min read

चेहरे की सुंदरता को बढ़ाने में होंठों (Lips) का बहुत महत्व होता हैं, बदलते मौसम के साथ ये बेजान होने लगते हैं और इनका आकर्षण घटने लगता हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं जिनमें से मुख्य हैं पानी की कमी, जलवायु और पोषक तत्वों की पूर्ती ना हो पाना। ऐसे में बेजान होंठों को नया आकर्षण देने के लिए अंदरूनी और बाहरी दोनों तरह से पोषित करने की जरूरत होती हैं। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताने जा रहे हैं को इन रूखे होंठों (Dry Lips) को फिर से कोमल और सुंदर बनाने में मदद करेंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में...

नींबू

नींबू और चीनी डार्क और रूखे-बेजान होठों (Lips) को ठीक करने के लिए प्रयोग किये जाने वाले उपायों में से एक है। जहां एक तरफ नींबू एक प्राकृतिक ब्लीच का काम करता है वहीं दूसरी तरफ शहद होठों को फ्री रेडिकल्स के हानिकारक नुकसान से बचाता है। इसके लिए एक चम्मच नींबू के रस और शहद को मिला लें। अब इसमें आधा चम्मच कास्टर आयल डाल लें। अच्छे से मिलाने के बाद रोज रात सोने से पहले इसका इस्तेमाल अपने होठों पर करें। बेहतर परिणामों के लिए 10 दिनों तक इस उपाय का प्रयोग करें। फायदा होगा।

एलोवेरा

एलोवेरा में कई तरह के प्राकृतिक तत्व पाए जाते है जो फटे और बेजान होठों (Lips) को ठीक करने में आपकी मदद कर सकते है। ये होठों के ऊपर मौजूद प्रोटेक्टिव लेयर को मजबूती देते है और रूखे-बेजान होठों को ठीक करते है। इसके लिए रोजाना रात सोने से पहले अपने होठों पर फ्रेश एलोवेरा जेल लगायें।

खीरा

गर्मियों के दौरान ये सब्जी आपकी सबसे पसंदीदा हो जाती है। लेकिन क्या आप जानते की मदद से अपने बेजान होठों (Lips) में भी जान लाइ जा सकती है। ये न केवल त्वचा नमी देने में मदद करता है बल्कि रंग को निखारने और टेन हटाने में भी मदद करता है। तो अगर आपके होठों पर किसी तरह के दाग़ है तो एक बार इसका इस्तेमाल करके देखें। इसके लिए खीरे को छीलकर उसकी स्लाइस काट लें। अब उन टुकड़ों से अपने होठों को रगड़ें। 15 मिनट तक ऐसा ही करते रहे। उसके बाद सामान्य पानी से धो दें। ये आपके होठों को मुलायम बनाने के साथ-साथ उन्हें कोमल भी बनाएगा।

ओलिव आयल

ओलिव आयल एक बेहतर और प्राकृतिक मॉइस्चराइजर और लुब्रिकेंट है। इसमें मौजूद फैटी एसिड रूखे और बेजान होठों को ठीक करके उन्हें नमी देकर मुलायम बनाने में मदद करते है। बेहतर परिणामों के लिए दिन में दो बार जैतून के तेल का प्रयोग करें।

गुलाब की पंखुडियां

गुलाब की पंखुड़ियों में त्वचा का रंग हल्का करने वाले तत्व पाए जाते है जो हमारे होठों (Lips) को हाइड्रेट करने में भी मदद करते है। इसके साथ ही गुलाब होठों को कोमल और स्मूथ बानने में भी मदद करता है और उन्हें प्राकृतिक रंग प्रदान करता है। इसके लिए कुछ घंटों के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को दूध में भिगो कर रख दें। बाद में इन्हें मैश करके एक मुलायम पेस्ट बना लें। इसका इस्तेमाल अपने होठों पर करें। 15-20 मिनट तक रखने के बाद ठंडे पाने से धो दें।

अलसी के बीज का तेल

अलसी के बीज के तेल में पाया जाने वाले फैटी एसिड त्वचा को पोषण देने में मदद करते है। ये तत्व लिप टिश्यू में जाकर उन्हें मुलायम और कोमल बनाने में मदद करते है। इसके लिए अपने बेजान होठों पर सीधे ही अलसी के बीज लगा लें।

स्क्रब

अपने होठों को बेहतर बनाने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। ये त्वचा को exfoliate करके डेड स्किन सेल्स से निजात दिलाने में मदद करता है। इसके साथ ही ये होठों के प्राकृतिक रंग को वापस लाने में भी मदद करता है और उन्हें मुलायम और कोमल बना देता है। स्क्रबिंग के लिए शुगर सबसे बेहतर प्राकृतिक उपाय है। इसके लिए 2 चम्मच ब्राउन शुगर में ओलिव आयल की कुछ बूंद डालें। अब उसमे आधा चम्मच शहद और मिला लें। अच्छे से मिलाने के बाद 5 मिनट तक इन्तजार करें। ये शुगर को मल्ट होने में मदद करेगा। उसके बाद इस मिश्रण से अपने होठों को स्क्रब करें। थोड़ी देर तक स्क्रब करने के बाद गुनगुने पानी से साफ़ कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…