ईयररिंग को बनाएं अपनी ब्यूटी का हिस्सा, देखें लेटेस्ट डिजाइन
शादी (Marriage) के दिन हर लड़की की बेहद ख़ास बनाना चाहती है। वो चाहती है उस दिन वह ज़िंदगी में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखे। आपका ख़ास दिन भी अगर नजदीक है और आप भी इस दिन इतनी खूबसूरत दिखना चाहती है कि दूल्हे की नजर आपसे न हटे।…

शादी (Marriage) के दिन हर लड़की की बेहद ख़ास बनाना चाहती है। वो चाहती है उस दिन वह ज़िंदगी में सबसे ज्यादा खूबसूरत दिखे। आपका ख़ास दिन भी अगर नजदीक है और आप भी इस दिन इतनी खूबसूरत दिखना चाहती है कि दूल्हे की नजर आपसे न हटे। तो आपको ऐसा ख़ास लुक देने के लिए हम लेटेस्ट ईयर रिंग (Earrings) के बारे में बताने जा रहे हैं। ईयर रिंग बिना दुल्हन का श्रृंगार अधूरा है।अधिकतर दुल्हन इयररिंग्स को उनके रंग, प्रकार और स्टाइल के आधार पर चुनती हैं, मगर जो दुल्हन अपने चेहरे के आकार के अनुसार इयररिंग्स (Earrings) का चुनाव करती हैं ,वो भीड़ में भी अलग और सबसे ख़ूबसूरत दिखाई देती हैं। जाइए किस तरह आप इनका चुन सकती हैं।
ओवल/ अंडाकार चेहरे के लिए
अगर आपका माथा व ठोड़ी दोनों समान रूप से चौड़े है, तो आपका चेहरा अभिनेत्री कटरीना कैफ के जैसा ओवल आकार का है। इस चेहरे पर हर तरह के इयररिंग्स सुन्दर लगते है, जैसे डैंगलर्स, हुप्स, चैण्डेलयर और स्टड इयररिंग्स इत्यादि। लेकिन इस चेहरे पर अधिक लम्बे इयररिंग्स आकर्षक नहीं लगते, इसलिए ऐसे इयररिंग्स को नजरअंदाज करें।
गोल चेहरे के लिए
आप लंबे और स्किनी ड्रॉप इयररिंग्स चुनें जिससे आपके चेहरे को लंबाई मिले। आपके लिए वो बेहतर रहेंगी जिनमें ड्रॉप के पास हल्का सा ट्विस्ट हो। चंकी इयररिंग्स और स्टड्स से आपको दूर ही रहना चाहिए।
चौकोर/स्क्वायर चेहरे के लिए
अगर आपके चेहरा,माथा और जैवलिन एक समान है, तो आप चौकोर चेहरे की मालकिन है। चौकोर चेहरे पर गोल और टियर ड्राप इयररिंग्स अधिक शोभा देते हैं। चौकोर चेहरे पर बड़े स्टोन्स वाले इयररिंग्स की जगह छोटे छोटे स्टोन्स से जड़े इयररिंग्स उपयुक्त रहते हैं।
लंबे और पतले चेहरे के लिए
आप मीडियम साइज़ के हैंगिंग्स प्रैफर कर सकती हैं जो आपके कान और कंधे की मिड लेंथ तक ही लटकें। हूप स्टाइल वाले इयररिंग्स चेहरे को फूला हुआ लुक देते हैं। सिल्वर और गोल्ड में बने राउंड शेप जैम-स्टोन इयरिंग्स भी आपके चेहरे को वाइड लुक देंगे।
दिल के आकार के चेहरे के लिए
हार्ट यानी दिल के आकार के चेहरे के लिए हमेशा लम्बी लाइनों और घुमावदार यानि कर्व्स वाले इयररिंग्स चुनें। ऐसे इयररिंग्स हार्ट शेप्ड चेहरे को सुन्दर और संतुलित दिखाते हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का चेहरा इसी श्रेणी में आता है। ट्राइएंगुलर, ओवल और गोलाकार आकर के इयररिंग्स भी ऐसे चेहरे पर सुन्दर लगते है, ख़ासकर जिनका निचला भाग फैला हुआ और चौड़ा हो।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
