24 घण्टे ऑनलाइन

मिक्सर की धार होगी है खत्म, बढ़ाने के फॉलो करें टिप्स

हमारे किचन में सभी तरह से अप्लायंस मौजूद होते हैं जिसका इस्तेमाल हम अपनी जरूरत के हिसाब करते हैं। मगर कुछ चीजों ने हमारा काम पहले के मुकाबले काफी आसान बना दिया है जैसे- मिक्सर ग्राइंडर (Mixer Grinder) क्योंकि हमारे…

24GhanteOnline
May 30, 2026
4 min read

हमारे किचन में सभी तरह से अप्लायंस मौजूद होते हैं जिसका इस्तेमाल हम अपनी जरूरत के हिसाब करते हैं। मगर कुछ चीजों ने हमारा काम पहले के मुकाबले काफी आसान बना दिया है जैसे- मिक्सर ग्राइंडर (Mixer Grinder) क्योंकि हमारे नानी-दादी के जमाने में मसाले हाथ से पीसे जाते थे। हमने उनके मुंह से कई किस्से भी सुने हैं कि खाना बनाने में कितनी मेहनत और कितना समय लगता था। मिर्च, मसाले जैसी चीजें पीसकर उनके हाथ खराब हो जाते थे।

आज मिक्सर (Mixer) की वजह से हमें इस तरह की तकलीफ नहीं उठानी पड़ती। साथ ही हमारा समय भी बचता है। मगर इसकी मेंटेनेंस का ध्यान रखना भी जरूरी है क्योंकि कुछ महीने इस्तेमाल करने के बाद मिक्सर ब्लेड की धार काम नहीं करती है और मसाला पीसने में परेशानी होने लगती है। ऐसे में समय-समय पर मिक्सर (Mixer Grinder) ब्लेड की धार को तेज करते रहना बहुत जरूरी हो जाता है।

अगर आपके भी मिक्सप ब्लेड की धार ठीक नहीं है, तो हम आपको घर पर ही धार को सही करने के शेफ पंकज के आसान टिप्स साझा कर रहे हैं। बता दें कि मास्टरशेफ पंकज भदौरिया आए दिन सोशल मीडिया पर कुकिंग और किचन जुड़े कुछ यूनिक हैक्स और टिप्स शेयर करती रहती हैं, जिसे उन्होंने 'पंकज के नुस्खे' नाम दे रखा है। तो देर किस बात की आइए जानते हैं।

अंडे के छिलके आएंगे काम


जार की धार को तेज करने के लिए अंडे के छिलके काम आ सकते हैं। जी हां, यह आपको सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन सच है। हालांकि, अंडे के छिलके का इस्तेमाल हमें बहुत ही ध्यान से करना होगा क्योंकि कई बार अंडे के छिलके जार में चिपक जाते हैं। अगर आप चाहते हैं आपके साथ ऐसा न हो तो इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं।

कैसे करें?


अंडे के छिलके का इस्तेमाल करने से पहले हमें फ्रिज में रखना होगा क्योंकि ठंडे छिलके जार में चिपकते नहीं हैं।

ऐसा करने के लिए अंडे के छिलके को एक पेपर पर रखकर सुखा लें और फ्रीजर में जिप-टॉप बैग में डाल दें।

जब आपको लगे कि आपके ब्लेड को तेज करने की जरूरत है, तो मुट्ठी भर अंडे के छिलकों को अपने ब्लेंडर में डालें।

अब पानी डालकर स्विच को ऑन कर दें। हमें मिक्सर तब तक चलाना है जब तक अंडे के छिलके का चूरा न बन जाए।

बस आपका काम हो गया है। इसे मिक्सर ग्राइंडर से निकालें और कूड़ेदान में फेंक दें। अब आप ग्राइंडर को साबुन धो लें और इस्तेमाल करें।

नमक का करें इस्तेमाल


जी हां, आपने सही सुना। हम मिक्सर ग्राइंडर के ब्लेड की धार को 5 से 10 मिनट के अंदर नमक की मदद से तेज कर सकते हैं। इसके लिए आपको अधिक मेहनत करने की भी कोई जरूरत नहीं है। बस आपको नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

कैसे करें?


धार लगाने के लिए हम बिल्कुल फ्रेश और सूखा नमक एक बाउल में निकालकर रख लेंगे। इसके बाद नमक जार में डालकर स्विच करना होगा। अगर आपके पास नमक के क्रिस्टल हैं तो आप इसका भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लगभग 5 से 10 मिनट ग्राइंडर चलाने के बाद स्विच बंद कर दें। आप चाहें को बीच- बीच में ग्राइंडर को पीस सकती हैं। इससे मिक्सर को सेट होने में टाइम भी नहीं लगेगा बल्कि धार तेज भी होने लगेगी।

इसके बाद स्विच बंद कर दें और मिक्सर से नमक निकालकर जार को धो लें। इसके बाद जार को सुखा लें और फिर इसके बाद इस्तेमाल करें।

कहा जाता है कि नमक में ऐसे क्रिस्टल मौजूद होते हैं जिससे ब्लेड की धार तेज हो जाती है। आप सेंधा नमक का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

मिक्सर ग्राइंडर को साफ करने का तरीका


रोजाना मिक्सर ग्राइंडर इस्तेमाल करने की वजह से काफी गंदा हो जाता है। इसलिए ग्राइंडर को समय-समय पर साफ करते रहना चाहिए। इसके लिए आप नमक और नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर सकते हैं। एक कटोरी में 2 चम्मच नमक और आधा नींबू लें।

फिर इस मिश्रण का इस्तेमाल जार को साफ करने के लिए करें। आप ब्लेड को साफ करने के लिए इस मिश्रण को जार में डालकर 10 से 15 मिनट तक ग्राइंडर कर लें। इससे आपका जार अंदर से भी बिल्कुल साफ हो जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…