फैट से हो जाएंगी फिट, आज से ही शुरू करें इनका सेवन
नई दिल्ली। वजन घटाने (weight loss) के लिए बेसन (besan) बहुत कारगर है। आप अगर वेट लॉस (weight loss) मिशन पर हैं, तो बेसन (besan) आपके लिए मददगार हो सकता है। प्रोटीन से भरपूर चने के इस पाउडर से कई आसानी से बनने वाली…
नई दिल्ली। वजन घटाने (weight loss) के लिए बेसन (besan) बहुत कारगर है। आप अगर वेट लॉस (weight loss) मिशन पर हैं, तो बेसन (besan) आपके लिए मददगार हो सकता है। प्रोटीन से भरपूर चने के इस पाउडर से कई आसानी से बनने वाली रेसिपी हैं। बेसन में फाइबर, लोहा, पोटेशियम, फास्फोरस, फोलेट, थायमिन, तांबा, जस्ता और कई अन्य पोषक तत्व होते हैं। आप ब्रेकफास्ट में बेसन की ऐसी रेसिपीज बना सकते हैं, जो हेल्दी होने के साथ-साथ टेस्टी भी हैं।
बेसन चीला (besan cheela)
एक प्याले में दो बड़े चम्मच बेसन लें (एक बड़ा कटोरा लें ताकि चीला का घोल बनाते समय सामग्री को मिलाना आपके लिए आसान हो जाए।) इसमें पानी डालें। बेसन और पानी के मिक्सचर को लगातार फेंटें और इसे गाढ़ा बना दें। नमक, काली मिर्च, अजवायन, लाल मिर्च, पसंद की सब्जियां और पसंद के मसाले डालें। बैटर को 5 मिनट के लिए अलग रख दें। मीडियम आंच पर एक पैन गरम करें, उस पर थोड़ा मक्खन या घी या तेल लगाएं। तवे पर बड़े चम्मच से घोल डालें और जितना चाहें उतना फैला दें। एक तरफ से सिक जाने पर इसे पलट दें। दोनों तरफ से 5 मिनट तक पकाएं। चीला रेडी है।
बेसन ढोकला (besan dhokla)
एक बाउल में बेसन (besan), नमक, चीनी, साइट्रिक एसिड और हल्दी लें। इस मिक्सचर में पानी डालें और मध्यम कंसिस्टेंसी में लाएं। एक स्टीमिंग पैन को थोड़े से तेल से ग्रीस कर लें। एक छोटे गिलास में बेकिंग पाउडर लें और उसमें पानी डाल दें। मिक्सचर को बेसन के घोल में डालें और घोल को स्टीमिंग पैन में डालें। बेसन के घोल को 15 मिनट तक स्टीम कर लें।

बेसन टोस्ट (Besan Toast)
सबसे पहले एक कटोरी में बेसन (besan), बारीक कटा प्याज, टमाटर, जड़ी बूटियों और अपनी पसंद के मसाले लें। इसमें पानी मिलाकर पतला गाढ़ा घोल बना लें। ध्यान रखें कि बैटर में कोई गांठ न हो।ब्राउन ब्रेड को दो टुकड़ों में काट लें और इसे बैटर के अंदर डुबो दें। इसे तुरंत एक गर्म पैन में डालें और मक्खन या तेल के साथ टोस्ट करें। टोस्ट रेडी हैं।गर्मियों में स्किन पर इंस्टेंट ग्लो पाने के लिए अपनाएं ये पांच देसी चीजें
गट्टे की सब्जी
बेसन (besan) को प्याले में निकाल लें और इसमें हींग, हल्दी, जीरा, अजवाइन, धनिया पाउडर और नमक डाल दीजिए। इस मिक्सचर में दही और तेल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें और फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए आटे को गूंद लें। एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और जब पानी उबलने लगे तो बेसन के आटे को पतली डंडियों में बेल लें, उबलते पानी के अंदर डुबो दें ताकि वे अच्छी तरह से पक जाएं। जब ये अच्छे से पक जाएं, तो इन्हें बाहर निकालकर इनके टुकड़े कर लें। प्याज, अदरक और लहसुन के पेस्ट और मसालों के साथ अपनी ग्रेवी तैयार करें। ग्रेवी तैयार होने के बाद ग्रेवी में पका हुआ बेसन, गट्टे डाल दें।खांडवी (Khandvi)
खांडवी बनाने के लिए बेसन और छाछ लें। बैटर में अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट डालें, अगर आपको कच्चे मसाले का स्वाद पसंद है, तो आप इन्हें डालना छोड़ सकते हैं। बैटर को एक पैन में ट्रांसफर करें और बैटर के गाढ़ा होने तक पकाएं। बैटर को लगातार चलाते रहें। बैटर के गाढ़ा होने पर एक प्लेट लें और इसे घी या तेल से ग्रीस कर लें। बैटर को प्लेट में फैलाएं। इसे पूरी प्लेट में फैलाएं, ताकि आप इसके छोटे-छोटे पतले रोल बना लें।हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है ये फल
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
