बढ़ रहे वजन को कम करने के लिए इनका करें सेवन
मोटापा या बढ़ता वजन ( lose weight) आज की सबसे बड़ी समस्या है और इस समस्या से दुनियाभर में लाखों-करोड़ों लोग पीड़ित हैं। मोटापे ( lose weight) के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन…
मोटापा या बढ़ता वजन ( lose weight) आज की सबसे बड़ी समस्या है और इस समस्या से दुनियाभर में लाखों-करोड़ों लोग पीड़ित हैं। मोटापे ( lose weight) के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें ऊर्जा के सेवन और ऊर्जा के उपयोग के बीच असंतुलन शामिल है। इसके अलावा अधिक चर्बीयुक्त आहार का सेवन करना, कम व्यायाम करना और स्थिर जीवन-यापन भी मोटापे का कारण है।
दरअसल, शारीरिक क्रियाओं के सही ढंग से नहीं होने पर शरीर में चर्बी जमा होने लगती है, जिससे शरीर में मोटापा आ जाता है। मोटापा शारीरिक और मानसिक स्तर पर जीवन में कई सारे परिवर्तन लाता है। अगर सही समय पर इसपर ध्यान नहीं दिया गया तो यह आगे चलकर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइए जानते हैं उन पांच चीजों के बारे में, जिनके सेवन से मोटापा कम हो सकता है...
हर रोज सुबह खाली पेट गर्म पानी में घी और नींबू मिलाकर पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसकी सलाह तो विशेषज्ञ भी देते हैं। इसके सेवन से पाचन तंत्र भी सही रहता है, जिससे कब्ज की समस्या में भी राहत मिलेगी।
500 मिलीलीटर पानी में एक चम्मच जीरा, एक चम्मच सौंफ, एक चम्मच धनिया के बीज, एक इलायची और थोड़ी सी अजवाइन डालकर उसे तब तक उबालें, जब तक पानी की मात्रा आधी न हो जाए। अब इस मिश्रण को घूंट-घूंट करके पिएं। रोज सुबह खाली पेट ये मिश्रण पीने से मोटापे को कम करने में मदद मिलेगी।
पांच से छह इलायची को छीलकर उसे रातभर पानी में भिगो दें और सुबह उसी पानी को गर्म करें। इस पानी को दिन में तीन से चार बार पीने से आपका मोटापा कम होगा।
मोटापे को कम करने के लिए बहुत से लोग ग्रीन टी पीते हैं। इसे अगर आप शहद और दालचीनी के साथ मिलाकर पिएंगे तो इसका फायदा दोगुना हो जाता है। हर रोज सुबह खाली पेट इसके सेवन से वजन कम करने में मदद मिल सकती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
