बदलते मौसम में हेल्दी रहने के लिए इनका करें सेवन
मौसम (Season) बदल रहा है और बदलते मौसम के साथ हमारे शरीर में भी कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, मौसम बदलाव का सीधा असर हमारी आंतरिक सेहत पर पड़ता है, ऐसे में लोग जल्दी बीमारी पड़ जाते हैं। लोगों को…
मौसम (Season) बदल रहा है और बदलते मौसम के साथ हमारे शरीर में भी कई तरह के बदलाव होने लगते हैं। आयुर्वेद के मुताबिक, मौसम बदलाव का सीधा असर हमारी आंतरिक सेहत पर पड़ता है, ऐसे में लोग जल्दी बीमारी पड़ जाते हैं। लोगों को सर्दी-जुकाम, बुखार, फ्लू या एलर्जी की समस्या हो जाती है।
इसलिए सर्दियों के मौसम में बीमार होने से बचने और स्वस्थ रहने के लिए कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है और ऐसी चीजों का भी सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी भी बढ़ाए और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करे। आइए जानते हैं बदलते मौसम में स्वस्थ रहने के लिए किन-किन चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
मौसमी फल और सब्जियां खाएं
बदलते मौसम में मौसमी फलों और सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें, ताकि शरीर की इम्यूनिटी यानी रोगों से लड़ने की क्षमता बनी रहे। इस मौसम में पपीता, अनार, अमरूद, शरीफा, सेब आदि फलों का सेवन ज्यादा फायदेमंद होता है। वहीं, सब्जियों में पत्तागोभी, पालक, मूली, गाजर, चुकंदर आदि सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
अदरक और शहद का करें सेवन
चूंकि मौसम बदलने के साथ ही सर्दी-खांसी, गले में खराश, गले में दर्द आदि की समस्या बढ़ जाती है, इसलिए सर्दियों के मौसम में रोजाना दिन में दो बार अदरक के रस को शहद में मिलाकर उसका सेवन करें। इससे आप सर्दी-जुकाम से बचेंगे ही, साथ ही आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होगी।
हल्दी वाला दूध पीएं
बदलते मौसम में इम्यूनिटी बढ़ाने का सबसे बेहतर उपाय है हल्दी वाले दूध का सेवन। दरअसल, हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर आपको बीमार होने से बचा सकते हैं। इसलिए सर्दियों के मौसम में रोजाना दिन में या रात में सोने से पहले एक बार एक गिलास दूध में एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाकर उसका सेवन करें। यह आपकी सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है।
ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाएं
ड्राई फ्रूट्स और नट्स पोषक तत्वों से भरपूर माने जाते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार होते हैं। वैसे तो इनका सेवन किसी भी मौसम में कर सकते हैं, लेकिन सर्दियों में ये ज्यादा फायदे देते हैं। आपके लिए बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, किशमिश आदि चीजों का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। ये सभी एंटी-ऑक्सीडेंट और विटामिन-ई से भरपूर होते हैं, जो बीमारियों को शंरीर से दूर रखने में मदद करते हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
