हैम्पटन स्काई रियल्टी पर ईडी का शिकंजा, पंजाब-यूपी समेत 6 स्थानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में छह स्थानों पर छापेमारी (ED Raid) की। यह कार्रवाई…
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हैम्पटन स्काई रियल्टी लिमिटेड से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर में छह स्थानों पर छापेमारी (ED Raid) की। यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चल रही जांच के क्रम में की गई।
ईडी के अनुसार, तलाशी अभियान पंजाब के लुधियाना और जालंधर, उत्तर प्रदेश के बरेली तथा दिल्ली-नोएडा क्षेत्र के विभिन्न ठिकानों पर चलाया गया। जांच के दायरे में शामिल व्यक्तियों और संस्थाओं के आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों की तलाशी ली गई।
एजेंसी मामले में धन के स्रोत, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन और कथित मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है।
ईडी का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और तलाशी अभियान से मिले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एजेंसी ने बरामद सामग्री और संभावित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
