24 घण्टे ऑनलाइन

ED की टीम पर हमला, भूपेश बघेल के घर से बाहर निकलते ही समर्थकों ने फेंके ईंट-पत्थर

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में ED की टीम पर हमला हुआ है। यह हमला तब हुआ जब अधिकारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से निकल रहे थे। रेड के दौरान उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन करते नजर आए थे। जब टीम रेड के बाद…

24GhanteOnline
March 10, 2025
2 min read

भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर में ED की टीम पर हमला हुआ है। यह हमला तब हुआ जब अधिकारी राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर से निकल रहे थे। रेड के दौरान उनके समर्थक विरोध प्रदर्शन करते नजर आए थे। जब टीम रेड के बाद बाहर निकलने लगी तो लोगों ने उनपर हमला कर दिया।

ED सूत्रों ने बताया कि इस मामले में जांच एजेंसी एफआईआर भी दर्ज करवा सकती है। बताया जा रहा है कि ईडी की टीम पर ईंट-पत्थरों से हमले हुए हैं। हालांकि, इस हमले में खबर लिखे जाने तक संभावित घायलों की जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, अधिकारी की कार पर पत्थर फेंकने वाले शख्स को सुरक्षाबलों ने उसी वक्त पकड़ लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिस टीम उसे पकड़कर अपने साथ ले जाते नजर आ रही है।

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे पर ED का शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी


कहा जा रहा है कि ईडी वाहन के आगे पीछे एक बड़ा पत्थर फेंका गया। ईडी वाहन पर एक पत्थर तब फेंका गया जब एक अधिकारी बघेल निवास से निकल रहे थे। ईडी की टीम आज सुबह से भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर शराब घोटाले से संबंधित मामले में छापेमारी कर रही थी, जब भारी मात्रा में कैश बरामद होने की बात भी सामने आई है।

ईडी अधिकारी की कार को रोकने की कोशिश!


बघेल निवास से सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे भूपेश बघेल के समर्थक ईडी अधिकारियों की कार को रोकने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान एक तरफ से कार पर पत्थर फेंका गया, लेकिन वाहन को कोई नुकसान नहीं हुआ, और अधिकारी सीधे निकल गए। इस हमले में कोई घायल हुआ या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन भूपेश बघेल के समर्थक को कार को रोकते देखा जा सकता है, जिसे बाद में वहां तैनात सुरक्षा बलों ने हटाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए CM साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोककला और संस्कृति की समृद्ध धरती है। हमारी लोककलाएं हमारे इतिहास, जीवन-मूल्यों और सांस्कृतिक पहचान की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। इन्हें सहेजना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। राज्य सरकार…

सिरपुर हमारी समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा की अनमोल धरोहर : CM साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सिरपुर को यूनेस्को की संभावित सूची में शामिल किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है। मुख्यमंत्री साय ने…

तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा, किसी तरह का भ्रम न रखें : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर उत्पन्न भ्रम को स्पष्ट करते हुए कहा है कि तेलीबांधा चौक का नाम नहीं बदला जा रहा है। न तो चौक के नाम में कोई परिवर्तन किया जा…

मुख्यमंत्री साय सिंगापुर दौरे के तीसरे दिन आज निवेशकों संग करेंगे बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सिंगापुर दौरे का आज मंगलवार को तीसरा दिन है। प्रवास के दौरान उनकी बिजनेस लीडर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों में…