• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे पर ED का शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

Writer D by Writer D
10/03/2025
in Main Slider, छत्तीसगढ़, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Bhupesh Baghel

Bhupesh Baghel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रायपुर। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले में बड़ा एक्शन लेते हुए 15 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस एक्शन से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बेटे पर शिकंजा कस सकता है।

ईडी ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल के ठिकानों पर छापेमारी की है। ईडी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक कुल 15 ठिकानों पर रेड की गई है। यह मामला छत्तीसगढ़ के शराब घोटाले से जुड़ा बताया जा रहा है। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य का नाम इस मामले की जांच के दौरान सामने आया था।

शराब घोटाले में पहले भी हुआ एक्शन

बता दें कि इस मामले में ईडी पहले भी कई बड़े एक्शन ले चुकी है। इससे पहले जांच एजेंसी ने मई 2024 में पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और रायपुर के मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर समेत कई आरोपियों की लगभग 18 चल और 161 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से कुर्क किया था, जिसकी कीमत 205.49 करोड़ रुपये थी।

ईडी ने जो संपत्तियां कुर्क की थी, उसमें पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा की 14 संपत्ति शामिल थी, जिनकी कीमत 15.82 करोड़ रुपये थी। वहीं, 115 संपत्तियां अनवर ढेबर की थीं, जिसकी कीमत 116.16 करोड़ थी। इसके साथ ही विकास अग्रवाल की भी 3 संपत्तियां कुर्क की गई थीं, जिसकी कीमत 1.54 करोड़ थी। 33 प्रॉपर्टी अरविंद सिंह की थीं, जिसकी कीमत 12.99 करोड़ थी। अरुण पति त्रिपाठी की 1.35 करोड़ रुपये की एक संपत्ति को जब्त किया गया था।

क्या है आरोप

ईडी के मुताबिक 2017 में शराब की खरीद और बिक्री के लिए CSMCL बनाई गई थी, लेकिन सरकार बदलने के साथ ही ये सिंडिकेट के हाथ का एक टूल बन गई। आरोप है कि CSMCL से जुड़े कामों के लिए सारे कॉन्ट्रैक्ट इस सिंडिकेट से जुड़े लोगों को ही दिए जा रहे थे। ED का दावा है कि सिंडिकेट ने अवैध शराब की बिक्री से ‘बड़ा कमीशन’ कमाया, ये रकम अनवर ढेबर को दी गई और फिर उसने इसे राजनीतिक पार्टी तक साझा किया।

Tags: Bhupesh BaghelChattisgarh NewsNational newsraipur enws
Previous Post

स्किन को खूबसूरत रखने के लिए करें ये उपाय

Next Post

Amazon India पर आधे दाम में मिल रहे कई प्रोडक्ट, फटाफट फायदा उठाएं Holi Special Sale का

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Nayab Saini
राष्ट्रीय

हरियाणा ने HIV नियंत्रण की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति की: मुख्यमंत्री नायब

12/08/2026
AK Sharma
नई दिल्ली

कचरे को कंचन बनाकर किसानों की आमदनी बढ़ाई जा सकती है : ए.के. शर्मा

12/08/2026
cm bhagwant mann met the governor
Main Slider

जगतार सिंह हवारा की पैरोल के लिए राज्यपाल से मिले मुख्यमंत्री मान

12/08/2026
Uproar in Parliament over FCRA Bill
Main Slider

FCRA बिल पर संसद में हंगामा, JPC के पास भेजा गया विधेयक

12/08/2026
Kanwariyas left behind 7,000 metric tonnes of garbage in Haridwar.
Main Slider

लौटे कांवड़िए, हरिद्वार में छोड़ गए 7 हजार मीट्रिक टन कचरा

12/08/2026
Next Post
Amazon Holi Sale

Amazon India पर आधे दाम में मिल रहे कई प्रोडक्ट, फटाफट फायदा उठाएं Holi Special Sale का

यह भी पढ़ें

योगी की गिफ्ट बास्केट

दिवाली पर योगी देंगे राष्ट्रपति और पीएम को एक जिला एक उत्पाद का गिफ्ट बास्केट

13/11/2020

सिंचाई विभाग की जमीन को करें अतिक्रमण मुक्त : स्वतंत्रदेव

21/04/2022

कोविड में बेसहारा बच्चों के मामा बनेंगे CM धामी, उदास चेहरों पर मुस्कान लाने का करेंगे प्रयास

02/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version